सरसावा। सहारनपुर पुलिस द्वारा आपरेशन क्लीन के अन्तर्गत आबकारी अधिनियम के 55 माल जिनकी मात्रा 1200 लीटर अनुमानित कीमत 4,80,000 रूपये का विनष्टीकरण कराया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर के निर्देशन में मालों के निस्तारण के सम्बन्ध मे चलाये जा रहे ऑपरेशन क्लीन के अनुपालन मे तथा पुलिस अधीक्षक नगर एंव पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सहारनपुर के निकट पर्यवेक्षण में एंव क्षेत्राधिकारी नकुड, वरिष्ठ अभियोजन अधिकारी सहारनपुर, आबकारी निरीक्षक नकुड क्षेत्र-2 नकुड, थानाध्क्ष सरसावा थाना सरसावा की मौजूदगी में माननीय न्यायालय अपर सिविल जज ( जू0डि0) चतुर्थ / न्यायिक मजिस्ट्रेट सहारनपुर के माल निस्तारण सम्बन्धी आदेश दिनांकित 21.10.2023 के अनुपालन मे थाना सरासाव मालगृह में मौजूद आबकारी अधिनियम के वर्ष 2022-23 के कुल 55 माल जिनकी मात्रा 1200 लीटर को उपरोक्त अधिकारीगण के समक्ष बाहर निकाल कर जेसीबी मंगवाकर तथा शहाजहांपुर चौकी क्षेत्र में गहरा गढडा खुदवाकर सभी मालो को उस गढडे में तोडकर डालकर मालो का विनिष्टीकरण किया गया तथा गढडे को पुनः मिटटी से भरवाया गया।

मौजद अधिकारीगणः-

1. श्रीमान उपजिला मजिस्ट्रेट नकुड

2. श्रीमान क्षेत्राधिकारी नकुड

3. वरिष्ठ अभियोजन अधिकारी सहारनपुर

4. आबकारी निरीक्षक सहारनपुर

5. थानाध्यक्ष थाना सरसावा

6. हैड मोहर्रिर थाना सरसावा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights