सरसावा(मनीष अग्रवाल)। सहारनपुर जनपद की थाना सरसावा पुलिस ने छेडछाड के अभियोग मे वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार। वीरवार को थाना सरसावा पर वादी ने लिखित तहरीर देकर वताया की अभियुक्त देवा सैनी पुत्र प्रीतम सैनी निवासी ब्राहमण माजरा वादी की पुत्री जो नाबालिग है के साथ अशलील हरकत व छेडखानी करता है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी सहारनपुर द्वारा घटना का तत्काल संज्ञान लेकरअभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु आदेश-निर्देश दिये गये थे। आदेश के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी नकुड के निकट पर्यवेक्षण में तथा सरसावा थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया की पुलिस टीम द्वारा मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त देवा सैनी पुत्र प्रीतम सैनी निवासी ब्राहमण माजरा थाना सरसावा जिला सहारनपुर को मात्र 48 घटे में पीजीआई मेडिकल कालेज के पास पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध विधिक कार्यवाही कर समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
- उ0नि0 चन्द्रपाल सिह थाना सरसावा जनपद सहारनपुर
- हैका0 मनोज कुमार थाना सरसावा जनपद सहारनपुर
- का0 मोनू कुमार थाना सरसावा जनपद सहारनपुर
