सरसावा / थाना सरसावा पर वादी जितेन्द्र सिंह राठौर पुत्र पल्टू सिंह राठौर निवासी ग्राम सांपला बेगमपुर द्वारा 4 मार्च को अपनी दुकान से बैटरी,इनवर्टर चोरी होने की एव थाना सरसावा पर वादी नरेन्द्र कुमार पुत्र स्व0 जसवनलाल निवासी जैन आटा चक्की वाली गली मौ0 पठानपुरा थाना सदर बाजार द्वारा 7 मार्च को
दुकान से एक इन्वैटर , दो बैटरे , एक मोबाईल फोन व करीब 8 हजार रुपये व खाने पीने का सामान चोरी कर ले जाने के सम्बन्ध एव थाना सरसावा पर वादिया मीनू पत्नी प्रदीप कुमार तैनाती महिला स्वा0 कार्यकत्री उपकेन्द्र,झबीरण द्वारा 19 मार्च को उपकेन्द्र झबीरण से एक सोलर प्लेट , एक छोटी बैटरी को चोरी कर ले जाने के सम्बन्ध मे मामला दर्ज कराया था।क्षेत्रराधिकारी नकुड़ ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन के दिशा निर्देशों पर सरसावा थानाध्यक्ष प्रवेश कुमार शर्मा के कुशल नेतृत्व मे शुक्ल को सरसावा पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त राकेश पुत्र राम सिह निवासी ग्राम हरेटी जनता रोड थाना जनकपुरी को ग्राम बलवन्तपुर से आगे व ग्राम गोविन्दपुर के पास से चोरी के सामान एंव चोरी करने के उपकरणो सहित गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के विरूद्ध विधिक कार्यवाही कर समय से मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ०नि० देवकरण शर्मा,उ०नि०अतुल कुमार,है०का० सम्राट सिह,है०का० सुनील कुमार थाना सरसावा सहारनपुर रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights