सहारनपुर / सरसावा पुलिस द्वारा धोखाधडी/जालसाजी के दो वांछित अभियुक्तगण गिरफ्तार कर कब्जे से लैपटाप, प्रिंटर, स्टाम्प बनाने वाली मशीन, फर्जी स्टाम्प (31) निर्मित व अर्धनिर्मित) एवं खनन के फर्जी आदेश बरामद किये गये।थाना सरसावा पर कल वादी अभिलाष चौबे खनन निरीक्षक जिला सहारनपुर की लिखित तहरीर के आधार पर बनाम अज्ञात के विरूद्ध पंजीकृत किया गया। जिसकी विवेचना उ0नि0 श्री देवेश कुमार के सुपुर्द की गयी। सहारनपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध नियंत्रण एवं अपराधियों की धरपरकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी नकुड के निकट पर्यवेक्षण में तथा थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार थाना सरसावा के कुशल नेतृत्व में उ0नि0 श्री देवेश कुमार द्वारा मय हमराही फोर्स के प्रकाश मे आये अभियुक्तगण पीयूष पुत्र अनिल नि० मौ० कानूनगोयान थाना गंगौह स०पुर व अमजद पुत्र शराफत नि० आलमपुर थाना गंगौह स०पुर को थाना क्षेत्र गंगौह से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरूद्ध अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। वही पुछताछ पर अभियुक्तगण ने बताया कि अमजद उपरोक्त की खनन की गाडियां चोरी छिपे बिना खनन आदेश के चलती हैं, अगर इनकी गाडी पकडी जाती है तो अभियुक्त पीयूष उपरोक्त उक्त गाडियों को छुडाने हेतु फर्जी दस्तावेज तैयार करने का काम करता है। पीयूष की गंगोह मे प्रिंटिंग प्रेस है।

 

गिरफ्तार करने वाली टीम में रहे।

 

1. उ0नि0 देवेश कुमार, थाना सरसावा जनपद सहारनपुर

2 है0का0 अजय राठी थाना सरसावा जनपद सहारनपुर

3. है0का0 तरुण थाना सरसावा जनपद सहारनपुर

4. है0का0 नितिन थाना सरसावा जनपद सहारनपुर

5. का0 विनीत थाना सरसावा जनपद सहारनपुर

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights