प्रयागराज। जिले के कोरांव में सोमवार को बुद्ध भारत एकता संघ की सभा में सपा नेता और एमएलसी स्वामी प्रसाद मौर्य ने भगवान राम पर विवादित टिप्पणी की है। कहा कि लोग भ्रम फैलाते हैं कि राम ने सरयू में समाधि ली थी। जबकि हकीकत यह है कि उनकी सरयू में डूबने से मौत हुई थी। वहीं इसको लेकर सोशल मीडिया पर उनके बयान की निंदा की जा रही है।
सपा नेता ने कहा कि भारत और पाकिस्तान का बंटवारा जिन्ना के कहने पर नहीं बल्कि हिंदू राष्ट्र महासभा के कारण हुआ था। सत्ता में बैठे लोग देश को गुमराह कर रहे हैं। गरीब और किसान परेशान है। अंधविश्वास फैलाकर लोग गरीबों का शोषण कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights