सहारनपुर / एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने प्रेस वार्ता में बताया कि दिनांक 15/9/23 को गिरीश बजाज पुत्र श्री विरेन्द्र बजाज निवासी D-27 पैरा माउण्ट कालोनी, काशीराम बस स्टैण्ड के पास इनसे मोटरसाइकिल सवार तीन अज्ञात व्यक्तियो द्वारा वादी को भयभीत कर वादी की स्कूटी एक्टीवा व स्कूटी की डग्गी मे रखे बैग में वादी का पैन कार्ड, आधार कार्ड, SBI का क्रेडिट कार्ड, दुकान की चाबिया व लेन देन की प्रचिया व दुकान के हिसाब के रूपयो को लूट कर लिए थे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर द्वारा तत्काल घटना का संज्ञान लेकर घटना के शीघ्र अनावरण व लूटेरो की गिरफ्तारी हेतु आदेश निर्देश दिये गये। आदेश के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर द्वितीय के निकट पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक श्री रमेश चन्द सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना सदर बाजार व स्वाट टीम पुलिस टीम द्वारा दिनांक 16/17.10.2023 की रात्रि को मुखबिर की सूचना पर चैकिंग के दौरान मिनी बाईपास चौराहा रामनगर के पास मोटरसाइकिल पर सवार तीन संदिग्ध व्यक्तियों को रूकने का इशारा किया तो उन लोगों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने का प्रयास किया तभी हडबडाहट में बदमाशो की मोटरसाइकिल फिसल कर गिर गयी। पुलिस टीम द्वारा तीनों बदमाशों को पकड़ लिया गया, पूछताछ करने पर जिनकी शिनाख्त अभियुक्तगण – 1. सन्नी मिर्जा उर्फ अबुल हसन पुत्र मिर्जा शखावत निवासी मौहल्ला संज्ञान थाना मण्डी सहारनपुर, 2. नावेद पुत्र माजिद निवासी पत्थर वाला कुआँ शेखपुरा कदीम थाना को0 देहात सहारनपुर व 3. सोनू उर्फ शादाब पुत्र महताब उर्फ नोनू निवासी बडी तरफ शेखपुरा कदीम थाना को0 देहात सहारनपुर के रूप में हुई। कड़ाई से पूछताछ करने पर अभियुक्तगण द्वारा दिनांक 15.09.2023 को उपरोक्त घटना अपने 04 अन्य साथियों के साथ कारित करना स्वीकार किया गया तथा बताया गया कि आज भी हम किसी अन्य घटना की फिराक में थे तथा हमारे 03 अन्य साथी भी यहीं पर हमसे मिलने वाले हैं। पुलिस टीम द्वारा वहीं रूक कर जब इनके अन्य साथियों के आने का इन्तजार किया गया तो एक मोटरसाईकिल पर सवार 03 अन्य युवक आते दिखाई दिये, जिनकी पहचान कर अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि यही हमारे साथी हैं, जिनको घेर घोटकर पुलिस टीम द्वारा पकड़ लिया गया। जिनकी शिनाख्त 1. फराज पुत्र महताब निवासी दरबारा शेखपुरा कदीम थाना को0 देहात स0पुर, 2. अरशद मलिक पुत्र इरशाद निवासी पत्थर वाला कुआँ शेखपुरा कदीम थाना को0 देहात स०पुर तथा 3. हुसैन हेदर जैदी पुत्र अजादार हुसैन निवासी पूजाँ हैप्पी मॉडल स्कूल वाली गली खलासी लाईन थाना सदर बाजार सहारनपुर को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण 1. सन्नी मिर्जा उर्फ अब्बुल हसन के कब्जे से वादी मुकदमा से लूट के 21000/- रूपये 2. नावेद के कब्जे से 18000/-रूपये 3. सोनू उर्फ शादाब के कब्जे से 23500 रूपये 4. फराज के कब्जे से 12000/- रूपये 5. अरशद मलिक के कब्जे से 11000/- रूपये 6. हुसैन हैदर जैदी के कब्जे से 9500 रूपये व घटना में प्रयुक्त दो अदद मोटर साईकल हीरो होण्डा स्पेलण्डर न0 UP11 20U- 1165 रंग नीला ब्लैक (2) मो0सा0 एफजेड न0 UP15 BJ 7924 वरामद की गयी। अभियुक्तगणों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही कर मा० न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

 

गिरफ्तार करने वाली पुलिस पार्टी का नाम:-

 

1. निरीक्षक रमेशचन्द्र सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना सदर बाजार

2. निरीक्षक संजीव यादव प्रभारी स्वाट टीम सहारनपुर 3. उ0नि0 उ0नि0 देवेन्द्र अधाना, थाना सदर बाजार स०पुर

4. उ0नि0 धीरज सिह, थाना सदर बाजार स०पुर

5. है0का0 भूपेन्द्र थाना सदर बाजार स०पुर

6. है0का0 अश्वनी बैंसला, थाना सदर बाजार स०पुर

7. का0 सुमित कुमार, थाना सदर बाजार स०पुर

8. का0 आवेश कुमार, थाना सदर बाजार

9. है0का0 447 अमरदीप, स्वाट टीम सहारनपुर

10.है0का सचिन शर्मा स्वाट टीम सहारनपुर

11. का0 गौरव राठी स्वाट टीम सहारनपुर

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights