सहारनपुर (मनीष अग्रवाल)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर के निर्देशन में साईबर अपराध की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत, पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी नगर (द्वितीय) के निकट पर्यवेक्षण में तथा थानां सदर बाजार प्रभारी निरीक्षक श
संतोष कुमार त्यागी के कुशल नेतृत्व में थाना सदर बाजार जनपद सहारनपुर पर गठित साईबर सैल टीम द्वारा उक्त प्रकरण में तत्काल कार्यवाही करते हुये सम्बन्धित नौडल अधिकारी से समन्वय स्थापित करते हुये दिनांक 20/01/2024 को शिकायतकर्ता दीपक कुमार वर्मा निवासी न्यू लक्ष्मीपुरम कालोनी ग्वलीरा चौक थाना सदर बाजार सहारपुर ने साईबर हैल्प डैस्क थाना सदर बाजार पर रिपोर्ट पंजीकृत कराई, जिसमें धोखाधडी करके 10,000/- रूपये अज्ञात व्यक्ति ने वादी के जनसेवा केन्द्र से रिश्तेदार का दोस्त बनकर ट्रांसफर करा लिये थे। जिसमे दीपक कुमार वर्मा उपरोक्त की धोखाधडी की गयी धनराशि से 10.000/- रूपये (100% वापस करायी गयी) आज दिनांक 23.01.24 को साईबर हेल्प डेस्क टीम थाना सदर बाजार द्वारा वापस कराई गयी। शिकायतकर्ता द्वारा धोखाधडी में गई धनराशि वापस कराने पर थाना सदर बाजार सहारनपुर पुलिस का आभार प्रकट किया है।
धोखाधडी में गई धनराशि को वापस कराने वाली साईबर हेल्पडेस्क टीम में रहे,
1. प्र0नि0 संतोष कुमार त्यागी थाना सदर बाजार, सहारनपुर
2.व0उ0नि0 विपिन त्यागी थाना सदर बाजार, सहारनपुर
3. का० ऑ० पुष्पेन्द्र कुमार थाना सदर बाजार, सहारनपुर
4. का0 अजय कुमार यादव थाना सदर बाजार, सहारनपुर