सहारानपुर(मनीष अग्रवाल) ।

थाना सदर बाजार व मिशन शक्ति एण्टीरोमियों की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा अन्तर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार अन्तर्राज्यीय वाहन चोर गिरफ्तार कर चोरी का सामान किया बरामद।आज सीओ द्वितीय एएसपी मनोज कुमार यादव ने प्रेस वार्ता में बताया की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी सहारनपुर के निर्देशन में लूट/नकबजनी/वाहन चोरी आदि आपराधिक घटनाओं की रोकथाम व वाँछित/वारण्टी/शातिर अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु लगातार संघन चैकिंग व गश्त की जा रही है । इसी क्रम में थान सदर बाजार प्रभारी निरीक्षक कपिल देव के कुशल नेतृत्व मे सोमवार को थाना सदर बाजार व मिशन शक्ति एण्टीरोमियों की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की चैकिंग के दौरान अन्तर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार अन्तर्राज्यीय वाहन चोरो अभियुक्तगण अजित पुत्र केहर सिंह निवासी नंदवाटिका, गलीरा रोड थाना सदर बाजार जनपद सहारनपुर मूल पता बहादुर कॉलोनी जालंधर बायपास लुधियाना पंजाब, मनोज पुत्र जोगिन्द्र निवासी किराये का मकान LIC वाले संदीप का ग्राम फतेहपुर जट थाना सदर बाजार जनपद सहारनपुर, बाबर अली पुत्र मौ0 याकूब निवासी ग्राम फतेहपुर जट मस्जिद वाली गली थाना सदर बाजार जनपद सहारनपुर व साहिल उर्फ़ सोनू पुत्र जफ़र निवासी किराये का मकान जहीर का एकता कॉलोनी कोलागढ़ रोड अख्तर मस्जिद के पास थाना कुतुबशेर जनपद सहारनपुर को छोटी लाइन पर आईटीसी रोड की तरफ जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तों के कब्जे से दो अदद चोरी की एक्टिवा स्कूटी, दो अदद नंबर प्लेट UP11AX7350 आगे व पीछे की व एक अदद चोरी की स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल को गिरफ्तार किया गया। सम्पूर्ण बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर बीएनएस धारा की बढोत्तरी की गयी। अभियुक्तगणो के विरूद्ध अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही कर मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम*

  1. प्रभारी निरीक्षक कपिल देव थाना सदर बाजार जिला सहारनपुर
  2. उ0नि0 सुशील कुमार थाना सदर बाजार जिला सहारनपुर
  3. उ0नि0 रविन्द्र कुमार थाना सदर बाजारा जिला सहारनपुर
  4. उ0नि0 विकास कुमार थाना सदर बाजार जिला सहारनपुर
  5. है0का0 अमरपाल तोमर थाना सदर बाजार जिला सहारनपुर
  6. हैड का0 नितिन तोमर थाना सदर बाजार जिला सहारनपुर
  7. म0है0का0 मिनाक्षी थाना सदर बाजार जिला सहारनपुर
  8. म0का0 रितू थाना सदर बाजार जिला सहारनपुर
  9. का0 अजय तोमर थाना सदर बाजार जिला सहारनपुर
  10. का0 आशीष कुमार थाना सदर बाजार जिला सहारनपुर

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights