सतगुरु रविदास महाराज जी की 650वीं जयंती पर होने वाले आने वाले कार्यक्रमों की तैयारी के लिए यूरोपियन यूनियन पार्लियामेंट (बेल्जियम) में एक खास मीटिंग की है। राजेश बाघा पूर्व चेयरमैन पंजाब स्टेट शेड्यूल्ड कास्ट्स कमीशन और वाइस प्रेसिडेंट, बीजेपी पंजाब और चीफ पैट्रन पाथवे ग्लोबल अलायंस और नेशनल प्रेसिडेंट ब्रिटिश रविदासिया हेरिटेज फाउंडेशन (यूनाइटेड किंगडम) ने प्रेस को जानकारी देते हुए बताया कि सतगुरु रविदास महाराज जी की 650वीं जयंती पर होने कार्यक्रमों की तैयारी के लिए एक जरूरी मीटिंग में यूरोप और भारत के सोशल लीडर्स ने हिस्सा लिया है।

PunjabKesari

इस बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष सतगुरु रविदास विश्व महापीठ दुष्यंत कुमार गौतम जी और यूरोपियन यूनियन और पोलैंड के नेता ग्रेजगोर्ज ब्राउन (MP) यूरोपियन पार्लियामेंट के मेंबर की अध्यक्षता, कमिटी ऑन फॉरेन अफेयर्स (AFET) के मेंबर, कॉन्फ्रेंस के ऑर्गेनाइजर , रिस्ज़ार्ड जारनेकी-यूरोपियन पार्लियामेंट के पूर्व वाइस-प्रेसिडेंट, कॉन्फ्रेंस चेयर, रोमन फ्रिट्ज- पोलिश पार्लियामेंट (Sejm) के मेंबर, व्लोदजिमिर्ज़ स्कालिक- पोलिश पार्लियामेंट (Sejm) के मेंबर, स्लावोमिर जाविस्लाक- पोलिश पार्लियामेंट (Sejm) के मेंबर, डॉ. स्लावोमिर ओज़्डिक- एक्सपर्ट, इरेनुज जब्लोंस्की- इकोनॉमिस्ट, एक्सपर्ट, जेक स्टीलो-पोलिश एंटरप्रेन्योर और भारत की ओर से उदय सूद महासचिव पाथवे ग्लोबल अलायंस, संत बाबा सुखप्रीत सिंह जी गद्दी नशीन डेरा संत बाबा घाह सिंह जी और संत बाबा सतनाम सिंह जी नरूर फगवाड़ा पंजाब भारत, शिनचेन ल्हामो पूर्व सदस्य राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग, पेशीराम जायसवाल (डड़सेना) सदस्य पाथवे ग्लोबल अलायंस, विनीत मालपुरे सदस्य पाथवे ग्लोबल अलायंस शामिल हुए।

उन्होंने बताया कि 22 फरवरी को यूरोप में एक विशेष मीटिंग की जाएगी जिसमें अध्यक्ष ब्रिटिश रविदासिया हेरिटेज फाउंडेशन (यूनाइटेड किंगडम) ओम प्रकाश बाघा और सचिव ब्रिटिश रविदासिया हेरिटेज फाउंडेशन (यूनाइटेड किंगडम) और उनकी टीम के साथ मीटिंग में राजेश बाघा पूर्व अध्यक्ष पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग और उपाध्यक्ष, भाजपा पंजाब भारत और मुख्य संरक्षक पाथवे ग्लोबल अलायंस और राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्रिटिश रविदासिया हेरिटेज फाउंडेशन (यूनाइटेड किंगडम) और अन्य भारतीय और यूरोप सामाजिक नेता इस बैठक में मौजूद रहेंगे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights