राजस्थान के दौसा में बड़ा और भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में 7 बच्चों सहित 11 लोगों की मौत हो गई है।
बताया जा रहा है कि, सभी लोग श्रद्धालु हैं और खाटूश्याम से दर्शन कर लौट रहे थे। दर्शन करके लौटने के दौरान श्रद्धालुओं के वाहन की ट्रक से टक्कर हो गई। इस हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई जबकि कई अन्य घायल हुए।
सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि, मृतकों में 7 बच्चे और 3 महिलाएं शामिल है।
घटना की जानकारी मिलते ही कलेक्टर ओर एसपी भी मौके पर पहुंच गए हैं। गंभीर रूप से घायल लोगों का इलाज जारी है।
