उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में एक शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां रास्ता भटकी किशोरी को घर छोड़ने की बात कहकर कार में बैठाया गया। इसके बाद चलती कार में किशोरी के साथ बारी-बारी सामूहिक दुष्कर्म किया गया। बाद में आरोपियों ने किशोरी को जहां से बैठाया था, वहीं छोड़ दिया। किसी तरह अपने घर पहुंची किशोरी ने परिजनों को मामले की जानकारी दी। इसके बाद परिजनों ने लोनी कोतवाली पहुंचकर मामले में 58 साल के बुजुर्ग समेत दो लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने किशोरी की निशानदेही पर बुजुर्ग को उसके घर से गिरफ्तार किया है।
घटना लोनी कोतवाली क्षेत्र की है। एसीपी सूर्यबली मौर्या ने बताया कि किशोरी की तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। किशोरी का मेडिकल कराया जा रहा है। पुलिस ने अभी जिस आरोपी को हिरासत में लिया है। उसके हाथ की उंगलियां कटी हैं। वह 58 साल का बुजुर्ग है। वहीं दूसरे आरोपी को पकड़ने के लिए टीम लगी हुई है। दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी होने के बाद मामले की ठीक जानकारी हो पाएगी। उन्होंने बताया कि क्षेत्र निवासी एक किशोरी के पिता की एक साल पहले मौत हो गई थी। इसके बाद वह अपने चाचा के साथ रहती है। चाचा मजदूरी करके परिवार का पालन पोषण करता है। घटना रविवार की बताई जा रही है।
किशोरी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह रविवार को पड़ोस में खेलने गई थी। खेलते-खेलते वह दूसरी कॉलोनी में जा पहुंची। इसके बाद देर शाम जब वह पैदल घर लौट रही थी। रास्ता भटकने के कारण उसे कुछ समझ नहीं आ रहा था। इसी दौरान उसके पास एक कार आकर रुकी। कार में बैठे 58 साल के बुजुर्ग ने उससे पूछा कि कहां जा रही हो। इसपर उसने कहा घर जा रहे हैं। रास्ता समझ नहीं आ रही। इसपर बुजुर्ग ने उसे घर छोड़ने की बात कहकर कार में बैठा लिया। इसके बाद कार को बंथला चिरोड़ी मार्ग पर दौड़ाते हुए उसके साथ पहले बुजुर्ग ने दुष्कर्म किया। इसके बाद कार में मौजूद दूसरे युवक ने रेप किया।
गैंगरेप से किशोरी बदहवास हो गई तो आरोपी उसे वहीं छोड़कर फरार हो गए। जहां से उसे कार में बैठाया था। किशोरी किसी तरह अपने घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके दो दिन बाद परिजन किशोरी को लेकर थाने पहुंचे। जहां उन्होंने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। एसीपी सूर्यबली मौर्या ने बताया कि किशोरी के बताए पते पर छापेमारी कर 58 साल के बुजुर्ग को गिरफ्तार कर लिया है। दूसरे आरोपी की तलाश के लिए टीमें गठित की गई हैं। वहीं ‌किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा है। मेडिकल रिपोर्ट आने और दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के बाद मामले की सच्चाई पता चलेगी।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights