उत्तर प्रदेश के संभल से एक और बड़ी खबर सामने आ रही है। नई पुलिस चौकी के उद्घाटन के बाद विवादित शाही जामा मस्जिद का नाम भी बदल दिया गया है। ASI ने मस्जिद का नाम बदलने का फैसला किया है। वहीं मस्जिद के नए नाम का बोर्ड भी बन चुका है, जिसे सत्यव्रत पुलिस चौकी में सुरक्षित रखा गया है। खबरों की मानें तो जामा मस्जिद का नया नाम ‘जुमा मस्जिद’ हो सकता है।
मस्जिद में लगेगा नया बोर्ड
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) ने विवादित मस्जिद का नाम बदलने का फैसला किया है। ASI शाही जामा मस्जिद का नाम जुमा मस्जिद रखेगी। इसी के मद्देनजर ASI ने मस्जिद के नाम का नया बोर्ड भी बनवा लिया है। इस बोर्ड पर जुमा मस्जिद लिखा है, जिसे अभी के लिए सत्यव्रत पुलिस चौकी में सुरक्षित रखा गया है। ASI जल्द ही इस बोर्ड को मस्जिद में लगवा सकती है।
ASI ने साफ की वजह
ASI ने मस्जिद का नाम बदलने की वजह भी साफ की है। दरअसल ASI के औपचारिक दस्तावेजों में इसका नाम जुमा मस्जिद ही है। ASI हमेशा से मस्जिद के लिए इसी नाम का इस्तेमाल करता है। यही वजह है कि मस्जिद का वास्तविक नाम भी जुमा मस्जिद कर दिया गया है। मस्जिद के नाम बदलने का मुद्दा इलाहाबाद हाई कोर्ट में भी चल रहा है। मस्जिद पर सुनवाई के दौरान अदालत ने इसका सही नाम पूछा था, तब ASI ने इसे जुमा मस्जिद करार दिया था।
https://platform.twitter.com/embed/Tweet.html?creatorScreenName=news24tvchannel&dnt=false&embedId=twitter-widget-0&features=eyJ0ZndfdGltZWxpbmVfbGlzdCI6eyJidWNrZXQiOltdLCJ2ZXJzaW9uIjpudWxsfSwidGZ3X2ZvbGxvd2VyX2NvdW50X3N1bnNldCI6eyJidWNrZXQiOnRydWUsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfdHdlZXRfZWRpdF9iYWNrZW5kIjp7ImJ1Y2tldCI6Im9uIiwidmVyc2lvbiI6bnVsbH0sInRmd19yZWZzcmNfc2Vzc2lvbiI6eyJidWNrZXQiOiJvbiIsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfZm9zbnJfc29mdF9pbnRlcnZlbnRpb25zX2VuYWJsZWQiOnsiYnVja2V0Ijoib24iLCJ2ZXJzaW9uIjpudWxsfSwidGZ3X21peGVkX21lZGlhXzE1ODk3Ijp7ImJ1Y2tldCI6InRyZWF0bWVudCIsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfZXhwZXJpbWVudHNfY29va2llX2V4cGlyYXRpb24iOnsiYnVja2V0IjoxMjA5NjAwLCJ2ZXJzaW9uIjpudWxsfSwidGZ3X3Nob3dfYmlyZHdhdGNoX3Bpdm90c19lbmFibGVkIjp7ImJ1Y2tldCI6Im9uIiwidmVyc2lvbiI6bnVsbH0sInRmd19kdXBsaWNhdGVfc2NyaWJlc190b19zZXR0aW5ncyI6eyJidWNrZXQiOiJvbiIsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfdXNlX3Byb2ZpbGVfaW1hZ2Vfc2hhcGVfZW5hYmxlZCI6eyJidWNrZXQiOiJvbiIsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfdmlkZW9faGxzX2R5bmFtaWNfbWFuaWZlc3RzXzE1MDgyIjp7ImJ1Y2tldCI6InRydWVfYml0cmF0ZSIsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfbGVnYWN5X3RpbWVsaW5lX3N1bnNldCI6eyJidWNrZXQiOnRydWUsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfdHdlZXRfZWRpdF9mcm9udGVuZCI6eyJidWNrZXQiOiJvbiIsInZlcnNpb24iOm51bGx9fQ%3D%3D&frame=false&hideCard=false&hideThread=false&id=1909495223719497986&lang=hi&origin=https%3A%2F%2Fhindi.news24online.com%2Fstate%2Fup-uk%2Fsambhal-shahi-jama-masjid-name-changed-juma-mosque-controversy-asi-new-board-kept-satyavrat-police-station-up-news%2F1141175%2F&sessionId=92cd4abccb8d9a18adf9312d03e6fdff15f703aa&siteScreenName=news24tvchannel&theme=light&widgetsVersion=2615f7e52b7e0%3A1702314776716&width=550px
1927 से चला आ रहा है नाम
1927 में सेक्रेटरी ऑफ स्टेट और मस्जिद के मुतवल्ली के बीच समझौता हुआ था। इसमें जुमा मस्जिद के नाम का जिक्र मिलता है। तभी से ASI के दस्तावेजों में भी इसे जुमा मस्जिद ही कहा जाता है। हालांकि संभल मामले में दाखिल याचिका में इसका नाम जामा मस्जिद लिखा है, जिसे लेकर कोर्ट ने सवाल खड़े किए थे।
नाम पर छिड़ा विवाद
बता दें कि शाही जामा मस्जिद का नाम बदलने के बाद यह एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है। इसे लेकर विवाद उठने लगा है। हरि मंदिर पक्ष के वकील हरिशंकर जैन ने पहले ही इस मस्जिद को विवादित स्थल कहने की मांग की है। वहीं अब नाम बदलने के बाद सवाल खड़ने होने लगे हैं।
