श्री दरबार साहिब से जुड़ा एक कथित AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) वीडियो सामने आने के बाद विवाद खड़ा हो गया है। वीडियो में एक कंकाल को पगड़ी पहनाकर परिक्रमा करते और जूते समेत लंगर हॉल में भोजन करते हुए दिखाया गया है, जिसे लेकर सिख समुदाय की धार्मिक भावनाएं आहत होने की बात कही जा रही है।

मामले ने तूल पकड़ते ही शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) ने इसकी जांच शुरू कर दी है। SGPC सदस्य गुरचरण सिंह ग्रेवाल ने बताया कि वीडियो को मंगवाया गया है और जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। बताया जा रहा है कि यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर कुछ दिन पहले पोस्ट किया गया था, जिसे अब तक लाखों लोग देख चुके हैं।

गौरतलब है कि इस तरह के AI वीडियो के जरिए धार्मिक स्थलों को लेकर विवाद पैदा होने के मामले पहले भी सामने आ चुके हैं। फिलहाल SGPC की विशेष टीम इस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही जा रही है। जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights