श्री कृष्ण के विग्रहों के आगरा की जामा मस्जिद की सीढ़ियों में दबे होने के बाबत प्रस्तुत मामलें में अगली सुनवाई 27 अक्टूबर को होगी।

श्री कृष्ण जन्म भूमि सेवा ट्रस्ट एवं अन्य बनाम इंतजामिया कमेटी शाही जामा मस्जिद एवं अन्य के मामले में कथा वाचक ठाकुर देवकी नंदन के निर्देश पर श्री कृष्ण जन्म भूमि संरक्षित सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष मनोज पांडेय, सचिव पीयूष गर्ग एवं कोषाध्यक्ष कृष्ण शर्मा द्वारा संयुक्त रूप से जनपद आगरा की शाही जामा मस्जिद की सीढ़ियों में केशव देव मन्दिर मथुरा के श्री कृष्ण विग्रह दबे होने एवं वहां से उनकी निकासी के आदेश देने के बाबत सिविल वाद प्रस्तुत किया गया था। लघुवाद न्यायाधीश की अदालत में लंबित मामले में श्री कृष्ण जन्म स्थान, सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड लखनऊ, इंतजामिया कमेटी शाही मस्जिद आदि को प्रतिवादी बनाया गया था। इस मामले में प्रतिवादीगण की तरफ से प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर ऐतराज जताया था कि इस अदालत को यह मुकदमा सुनने का अधिकार नहीं है। उधर वादी पक्ष के वरिष्ठ अधिवक्ता विनोद कुमार शुक्ला की तरफ से जामा मस्जिद के भौतिक निरीक्षण के लिए अमीन की नियुक्ति करने के बाबत प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया था। दोनों ही प्रार्थना पत्रों पर अब 27 अक्टूबर को लघुवाद न्यायाधीश की अदालत में सुनवाई होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights