उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के बिसंडा थाना क्षेत्र के अतर्रा रोड पर गुरुवार रात दर्दनाक हादसा हुआ. एक टायर की दुकान में अचानक आग लगने से एक ही परिवार के चार लोग बुरी तरह झुलस गए. पुलिस और फायर टीम ने दीवार तोड़कर सभी को बाहर निकाला, लेकिन तब तक मां-बेटी की जान नहीं बचाई जा सकी. पिता और बेटे गंभीर हालत में हैं, जिन्हें इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है.

जानकारी के मुताबिक, रामनिहोर साहू अपने घर में टायर, पंचर और बैटरी का कारोबार करते थे. देर रात दुकान में अचानक आग लग गई, जिसकी चपेट में पूरा परिवार आ गया. घर में मौजूद बैटरियों में विस्फोट होने से आग ने विकराल रूप ले लिया. सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.

घटना में रामनिहोर (35), पत्नी संगीता (32), बेटा अंशु (15) और बेटी छवि (11) झुलस गए. अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने संगीता और छवि को मृत घोषित कर दिया. वहीं बाप-बेटे की हालत नाजुक बताई जा रही है.

बांदा

डीएसपी सौरभ सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आग शॉर्ट सर्किट से लगने की बात सामने आई है. परिवार का करीब 25 लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है. पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद की मांग की है.

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights