बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना के बेटे सजीब वाजेब आज कोलकाता में वीडियो लिंक के माध्यम से एक कार्यक्रम से जुड़कर भारत में अपना पहला संबोधन करेंगे. बांग्लादेश में 12 फरवरी को चुनाव हैं और वाजेब उससे पहले लगभग 300 चुनिंदा लोगों को अमेरिका से सीधे संबोधित करेंगे. यह कार्यक्रम एक किताब – Inshallah Bangladesh: The Story of an Unfinished Revolution पर चर्चा के इर्द-गिर्द केंद्रित है.

किताब के लेखक दीप हल्दर, साहिदुल हसन खोकोन और जयदीप मजूमदार हैं. यह संबोधन 23 जनवरी को दिल्ली में शेख हसीना के ऑडियो संदेश के कुछ दिनों बाद हो रहा है, जिसमें उन्होंने अंतरिम सरकार के मुखिया मोहम्मद यूनुस को ‘हत्यारा और फासीवादी’ कहा था और बांग्लादेश ने भारत सरकार से शेख हसीना को दिल्ली में सार्वजानिक भाषण करने की इजाजत पर ऐतराज जताया था.

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights