उत्तर प्रदेश के इटावा में सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि जब तक अन्याय रूपी रावण का अंत नहीं होगा तब तक रामराज्य नहीं आएगा। इस मौके पर उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार पर जमकर हमला किया बोले केंद्र की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार किसान मजदूर गरीबों सभी के लिए नुकसानदायक है।
सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव गीजा गांव में आयोजित मेले में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि राम और धर्म के नाम पर समाज को कैसे बांटा जा रहा है। इसे जनता अच्छी तरह समझ रही है। अब भाजपा की इस नीति में जनता फंसने वाली नहीं है। बोले जनता परेशान है। आलू, धान, गेहूं का मूल्य किसानों को नहीं मिल रहा है।
शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि किसानों के सामने बिजली, पानी का संकट गहरा गया है। बेईमानी भ्रष्टाचार के खिलाफ अब माहौल भी बन रहा है। अधिकारी रिश्वत ले रहे हैं। जनता परेशान है। उन्होंने कहा कि बीजेपी के द्वारा किया गया हुआ है। नौ साल बाद भी पूरा नहीं किया गया है। बोले रामराज्य तभी आएगा। जब समाजवाद होगा।
