समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव ने इटावा में बनी जिला सहकारी बैंक में झंडारोहण किया। उन्होंने प्रदेश और देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधने का काम किया। शिवपाल ने कहा भाजपा हमेशा झूठ बोलने का काम करती है, इन लोगों ने देश की जनता को झांसा दिया है झूठ बोल-बोलकर। हम बीजेपी वालों से पूछना चाहते हैं कि आज से 9 साल पहले जब आप सत्ता में नहीं आए थे तब आपने जनता से क्या वादे किए थे? बेरोजगारी देश में खत्म करेंगे, हर साल 2 करोड़ बेरोजगारों को नौकरी देंगे, सभी के खाते में 15-15 लख रुपए भेजे जाएंगे।

उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार को खत्म करेंगे, काला धन वापस लाया जाएगा, आज तक इन लोगों ने एक भी वादा पूरा नहीं किया है बस यह लोग हमेशा झूठ बोलने का काम करते हैं। शिवपाल यादव अपने उत्तर प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार ने वादे किए थे कि लखनऊ को स्मार्ट सिटी बनाएंगे बाकी के कई जिलों को लेकर भी बात कही गई थी। लेकिन हकीकत में इन्होंने कुछ नहीं किया।

उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि लखनऊ में जगह-जगह सड़क पर गड्ढे हो गए हैं। आप उत्तर प्रदेश का कोई भी शहर देख लीजिए सभी जगह गंदगी मिलेगी और सड़कों पर गड्ढे मिलेंगे। समाजवादी पार्टी के PDA अभियान से भारतीय जनता पार्टी घबराई हुई है। शिवपाल ने आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा से बेईमानी करती है लेकिन उसकी बावजूद भी लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी नंबर वन पर आई है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights