ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी के मर्डर केस की जांच में जुटी तीन राज्यों की पुलिस ने आज एक महिला समेत 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि पकड़े गए आरोपियों ने ही सुपारी लेकर राजा रघुवंशी की हत्या की। वहीं, सोनम रघुवंशी ने यूपी के गाजीपुर में सरेंडर कर दिया। सवाल यह है कि मेघालय के शिलांग से यूपी के गाजीपुर तक कैसे पहुंची सोनम रघुवंशी।
वहीं, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश और मेघालय पुलिस को संयुक्त अभियान में कैसे सफलता मिली। हमलावरों ने पुलिस की पूछताछ में क्या कबूला।