उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में नॉलेज पार्क स्थित जीएनआईओटी कॉलेज में बुधवार को हुए दीक्षांत समारोह में बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने कहा कि शिक्षा केवल रोजगार का साधन नहीं बल्कि राष्ट्र की मजबूत आधारशिला है। खान ने कहा कि उपाधि जहां शैक्षणिक जीवन की यात्रा का सफल समापन है तो वहीं व्यावसायिक जीवन की नई शुरुआत का प्रतीक है

 

उन्होंने कहा कि उपाधि विद्यार्थियों को पहचान देती है लेकिन उनका चरित्र, दृष्टिकोण, कार्य-संस्कृति और नैतिक मूल्य उन्हें उत्कृष्ट बनाते हैं। इस मौके पर राज्यपाल ने पीजीडीएम के 292 विद्यार्थियों को उपाधि दी। राज्यपाल ने संस्थान के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) स्वदेश कुमार सिंह की सरहाना की। दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता जीएनआईओटी समूह के अध्यक्ष डॉ. राजेश कुमार गुप्ता ने की।

 

उन्होंने संस्थान की शैक्षणिक परंपरा, उद्योग-संस्थान सहयोग और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को रेखांकित किया। इस मौके पर संस्थान के निदेशक डॉ. भूपेन्द्र कुमार सोम, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता नीरज सिंह, महेन्द्र कुमार, कुलसचिव अनिल मधवाल समेत अन्य मौजूद रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights