प्यार का झांसा देकर एक युवती की आबरू के साथ खिलवाड़ करने का शर्मनाक मामला सामने आया है। एक टैक्सी ड्राइवर ने न केवल शादी का झूठा वादा कर युवती का शारीरिक शोषण किया, बल्कि उसे नशीला पदार्थ पिलाकर अपनी हवस की प्यास बुझाई। थाना मेहरबान की पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी समीर अंसारी उर्फ समीर खान के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़िता ने बताया कि उसकी मुलाकात समीर अंसारी उर्फ समीर खान के साथ हुई थी। समीर पेशे से टैक्सी ड्राइवर है। आरोप है कि समीर ने उसे शादी का झांसा दिया और एक दिन उसे कोल्ड ड्रिंक में कोई नशीली चीज़ पिला दी। जब निशा बेसुध हो गई, तो आरोपी ने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए।

पीड़िता आरोप लगाते हुए कहा कि आरोपी समीर ने उसे अपनी बातों में फंसाए रखा और उसका न केवल शारीरिक बल्कि आर्थिक तौर पर भी शोषण किया। आरोपी उसे शादी के नाम पर लगातार गुमराह करता रहा और अपना स्वार्थ सिद्ध करता रहा। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights