सहारनपुर / आगामी क्रिसमस व नव वर्ष की संध्या पर होने वाले कार्यक्रमों को लेकर आबकारी विभाग ने कमर कस ली है। सहारनपुर जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र के आदेशों पर एव वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. विपीन ताडा के निर्देशन में शराब तस्करों व माफियाओं पर कार्यवाई को लेकर पुलिस ,आबकारी विभाग एव प्रवर्तन टीम ने तस्करों की धरपकड़ अभियान को तेज कर दिया गया है। सहारनपुर ज़िला आबकारी अधिकारी रवि शंकर द्वारा गुरुवार को टीमों के साथ अलग-अलग क्षेत्र में शराब की दुकानों का निरीक्षण कर बोतलों पर लगे बारकोड को चेक किया गया वह ओवर रेटिंग की भी जांच की गई। आबकारी की सभी टीम प्रवर्तन दल के साथ

दिन रात दबिशें देने व छापेमारी अभियान से तस्करों व माफियाओं में हड़कम्प मचा हुआ है। आगामी किसमस पर्व व नववर्ष-2024 की संध्या पर होने वाली पार्टी को लेकर जनपद में अवैध शराब की तस्करी को रोकने के लिए पुलिस के साथ-साथ आबकारी विभाग भी बेहद गंभीर है, आबकारी विभाग इन दिनों शराब माफिया से निपटाने में जुटा है। जिला आबकारी अधिकारी रवि शंकर ने आज सभी अनुज्ञापियों शराब ठेकेदारों के साथ बैठक कर शराब की बिक्री में तेजी लाने के निर्देश देते हुऐ राजस्व को बढ़ाने के निर्देश दिए । वहीं बैठक में सभी प्रवर्तन टीमो को कहा अंतर राज्य से किसी भी तरह की शराब की तस्करी ना हो ,लगातार बॉर्डर पर चेकिंग अभियान चलाया जाये ,और शहर में किसी भी जगह पर ओवर रेटिंग ना हो समय से शराब की दुकान खुले व बंद हो किसी के भी खिलाफ कोई शिकायत पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। रवि शकर ने कहा आबकारी विभाग को जहां शिकायत या सूचना मिलती है तो विभाग की टीमें बिना देरी किए छापेमारी की कार्रवाई कर रही है। वही ज़िला आबकारी अधिकारी रवि शंकर के नेतृत्व वाली टीम ने बुधवार को देवबंद क्षेत्र के गाँव बसेड़ा, मीरपुर मोहनपुर में दबिश की कार्यवाही की, इसके अलावा देवबंद क्षेत्र में स्थित देशी, विदेशी व बीयर दुकानों का सघनता से निरीक्षण किया गया, आबकारी टीम ने विक्रेताओं को सख्त निर्देश दिया कि अधिक से अधिक पौव्वों की विक्री POS मशीन से करें।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights