छुटमलपुर(मनीष अग्रवाल)। सहारनपुर जनपद के थाना फतेहपुर अंतर्गत का मामला ,जहाँ बीती रात शराब की ओवरराइटिंग को लेकर छुटमलपुर शराब के ठेके पर खूब जमकर चले ईट पत्थर दो युवक हुऐ गंभीर रूप से घायल,थाना फतेहपुर पुलिस ने मौके पर जाकर दोनों घायल युवकों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र कराया गया था।जहाँ गंभीर हालत देखते हुए डाक्टरों ने सचिन व अंकित को हायर सैटर रेफर कर दिया। वही घटना की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ हुई इकट्ठा हो गई। कुछ जगह पर शराब की ओवर रेटिंग रूकने का नाम नही ले रही है, शराब की दुकानों पर ओवररेट का धंधा हर रोज होते रहते है।वही ओवरराइटिंग को लेकर हुऐ झगडे को लेकर छुटमलपुर मे ये पहला मामला नही इससे पूर्व भी कितनी ही बार ऐसे मामले हो चुके है।सूत्रों की माने तो कुछ दिन पूर्व भी एक मामला सामने आया था। पहले तो एक युवक को ओवरराइटिंग को लेकर सैलमैनो के दुवारा मारपीट की गयी थी ओर फिर युवक के खिलाफ कैश लूट की तहरीर फिर उस युवक को समझौता कर छोड दिया गया । इसी कारण ठेकेदार के सैलमैनो के हौसले बुलंद है। क्योंकि इनको पुलिस व आबकारी का भी संरक्षण मिल जाता है अब इसे विभाग की मिलीभगत कहे या नाकामी नही हो पाती कार्यवाही नहीं रूक पाता ओवरराइटिंग का खेल। वहीं इसी संबंध में थाना फतेहपुर प्रभारी धर्मेंद्र ने बताया मारपीट करने वाले शराब की दुकान पर कार्यरत तीनों सेल्समैन का सुसंगत धाराओं में चालान कर दिया गया है और जेल भेजा जा रहा है।युवकों की मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर और धाराएं लगाई जाएंगी।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights