हरियाणा के संपाला बस अड्डे के पास मिली कांग्रेस नेता की लाश से पूरे प्रदेश में हड़कंप मच गया है। कांग्रेस नेता हिमानी नरवाल की बेरहमी से हत्या की गई और फिर उनके शव को सूटकेस में भरकर सूनसान सड़क पर फेंक दिया गया। पुलिस इस हत्याकांड की तह तक जाने की कोशिश कर रही है, लेकिन पुलिस के हाथ अभी तक कोई सुराग लगा है। इसी बीच हिमानी के भाई ने बहन की मौत पर चुप्पी तोड़ी है।

हिमानी के भाई जतिन का कहना है कि पूरी कॉलोनी में CCTV कैमरे लगे हैं। हिमानी की लाश जिस सूटकेस में रखी गई थी, वो सूटकेस भी हमारा ही है। सूटकेस उसी घर में रखा था। ऐसे में जो भी सूटकेस को लेकर घर से निकला होगा, उसकी गाड़ी CCTV कैमरे में तो आई होगी। वहीं जब जतिन से पूछा गया कि क्या उसे किसी पर शक है, तो जतिन ने साफ शब्दों में कहा कि कांग्रेस पार्टी से ही कोई हो सकता है। कई लोग हिमानी से जलते थे कि वो इतनी कम उम्र में ऊंचाई पर कैसे पहुंच गई।

https://platform.twitter.com/embed/Tweet.html?creatorScreenName=news24tvchannel&dnt=false&embedId=twitter-widget-0&features=eyJ0ZndfdGltZWxpbmVfbGlzdCI6eyJidWNrZXQiOltdLCJ2ZXJzaW9uIjpudWxsfSwidGZ3X2ZvbGxvd2VyX2NvdW50X3N1bnNldCI6eyJidWNrZXQiOnRydWUsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfdHdlZXRfZWRpdF9iYWNrZW5kIjp7ImJ1Y2tldCI6Im9uIiwidmVyc2lvbiI6bnVsbH0sInRmd19yZWZzcmNfc2Vzc2lvbiI6eyJidWNrZXQiOiJvbiIsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfZm9zbnJfc29mdF9pbnRlcnZlbnRpb25zX2VuYWJsZWQiOnsiYnVja2V0Ijoib24iLCJ2ZXJzaW9uIjpudWxsfSwidGZ3X21peGVkX21lZGlhXzE1ODk3Ijp7ImJ1Y2tldCI6InRyZWF0bWVudCIsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfZXhwZXJpbWVudHNfY29va2llX2V4cGlyYXRpb24iOnsiYnVja2V0IjoxMjA5NjAwLCJ2ZXJzaW9uIjpudWxsfSwidGZ3X3Nob3dfYmlyZHdhdGNoX3Bpdm90c19lbmFibGVkIjp7ImJ1Y2tldCI6Im9uIiwidmVyc2lvbiI6bnVsbH0sInRmd19kdXBsaWNhdGVfc2NyaWJlc190b19zZXR0aW5ncyI6eyJidWNrZXQiOiJvbiIsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfdXNlX3Byb2ZpbGVfaW1hZ2Vfc2hhcGVfZW5hYmxlZCI6eyJidWNrZXQiOiJvbiIsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfdmlkZW9faGxzX2R5bmFtaWNfbWFuaWZlc3RzXzE1MDgyIjp7ImJ1Y2tldCI6InRydWVfYml0cmF0ZSIsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfbGVnYWN5X3RpbWVsaW5lX3N1bnNldCI6eyJidWNrZXQiOnRydWUsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfdHdlZXRfZWRpdF9mcm9udGVuZCI6eyJidWNrZXQiOiJvbiIsInZlcnNpb24iOm51bGx9fQ%3D%3D&frame=false&hideCard=false&hideThread=false&id=1896094241803448661&lang=hi&origin=https%3A%2F%2Fhindi.news24online.com%2Fstate%2Fharyana%2Fcongress-worker-himani-narwal-murder-brother-jatin-statement-alleges-suitcase-from-our-home%2F1089278%2F&sessionId=6627b35678cdbd1d82fe045a947a0f471de37980&siteScreenName=news24tvchannel&theme=light&widgetsVersion=2615f7e52b7e0%3A1702314776716&width=550px

जतिन ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान मैं भी वहीं था। कुछ दिन बाद मैं वापस आ गया था। हिमानी के हत्यारे को पकड़ने में प्रशासन साथ नहीं दे रहा है। अगर प्रशासन सख्ती करता तो अब तक हत्यारे पकड़े गए होते। कांग्रेस पार्टी के किसी भी सदस्य ने हमसे संपर्क नहीं किया। शव के पास सिर्फ मैं, मेरी मम्मी और मामा ही थे।

परिवार में सिर्फ मां और भाई

जतिन ने बताया कि हिमानी रोहतक में अकेले रहती थी। पड़ोस में रहने वाली कांग्रेस की सिर्फ 2 महिलाएं ही आई थीं। हमने भूपेंद्र सिंह हुड्डा की पत्नी आशा हुड्डा के पास फोन किया, तो उन्होंने फोन नहीं उठाया। हिमानी पिछले 10 साल से कांग्रेस पार्टी से जुड़ी थी। मेरी उससे आखिरी बार बात 24 फरवरी को हुई थी। मैंने अपने पिता, भाई और बहन को खो दिया। अब परिवार में सिर्फ मैं और मेरी मां ही बचे हैं। मैं हाथ जोड़ कर अपनी बहन के लिए न्याय की मांग करता हूं।

https://platform.twitter.com/embed/Tweet.html?creatorScreenName=news24tvchannel&dnt=false&embedId=twitter-widget-1&features=eyJ0ZndfdGltZWxpbmVfbGlzdCI6eyJidWNrZXQiOltdLCJ2ZXJzaW9uIjpudWxsfSwidGZ3X2ZvbGxvd2VyX2NvdW50X3N1bnNldCI6eyJidWNrZXQiOnRydWUsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfdHdlZXRfZWRpdF9iYWNrZW5kIjp7ImJ1Y2tldCI6Im9uIiwidmVyc2lvbiI6bnVsbH0sInRmd19yZWZzcmNfc2Vzc2lvbiI6eyJidWNrZXQiOiJvbiIsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfZm9zbnJfc29mdF9pbnRlcnZlbnRpb25zX2VuYWJsZWQiOnsiYnVja2V0Ijoib24iLCJ2ZXJzaW9uIjpudWxsfSwidGZ3X21peGVkX21lZGlhXzE1ODk3Ijp7ImJ1Y2tldCI6InRyZWF0bWVudCIsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfZXhwZXJpbWVudHNfY29va2llX2V4cGlyYXRpb24iOnsiYnVja2V0IjoxMjA5NjAwLCJ2ZXJzaW9uIjpudWxsfSwidGZ3X3Nob3dfYmlyZHdhdGNoX3Bpdm90c19lbmFibGVkIjp7ImJ1Y2tldCI6Im9uIiwidmVyc2lvbiI6bnVsbH0sInRmd19kdXBsaWNhdGVfc2NyaWJlc190b19zZXR0aW5ncyI6eyJidWNrZXQiOiJvbiIsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfdXNlX3Byb2ZpbGVfaW1hZ2Vfc2hhcGVfZW5hYmxlZCI6eyJidWNrZXQiOiJvbiIsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfdmlkZW9faGxzX2R5bmFtaWNfbWFuaWZlc3RzXzE1MDgyIjp7ImJ1Y2tldCI6InRydWVfYml0cmF0ZSIsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfbGVnYWN5X3RpbWVsaW5lX3N1bnNldCI6eyJidWNrZXQiOnRydWUsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfdHdlZXRfZWRpdF9mcm9udGVuZCI6eyJidWNrZXQiOiJvbiIsInZlcnNpb24iOm51bGx9fQ%3D%3D&frame=false&hideCard=false&hideThread=false&id=1896091457070776545&lang=hi&origin=https%3A%2F%2Fhindi.news24online.com%2Fstate%2Fharyana%2Fcongress-worker-himani-narwal-murder-brother-jatin-statement-alleges-suitcase-from-our-home%2F1089278%2F&sessionId=6627b35678cdbd1d82fe045a947a0f471de37980&siteScreenName=news24tvchannel&theme=light&widgetsVersion=2615f7e52b7e0%3A1702314776716&width=550px

पुलिस ने क्या कहा?

हिमानी मर्डर केस के इंवेस्टिगेटिंग ऑफिसर SI नरेंद्र ने बताया कि FSL की टीम मौके से सभी सबूतों को इक्ट्ठा कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मामले पर आगे कार्रवाई की जा सकेगी। हमने मर्डर केस की FIR दर्ज कर ली है। परिजनों का कहना है हिमानी कांग्रेस वर्कर थी और लॉ की पढ़ाई कर रही थी। पुलिस हर ऐंगल से मामले की जांच कर रही है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights