कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर बड़ा निशाना साधा है। दिल्ली में पत्रकार वार्ता करते हुए राहुल ने चुनाव आयोग पर कई सवाल उठाए। वोटर लिस्ट पर सवाल उठाते हुए कहा कि फर्जी तरीके से वोट पड़ रहे हैं। महाराष्ट्र चुनाव पर बात करते हुए कहा कि महाराष्ट्र चुनाव में धाधली हुई है। आबादी से ज्याद वोट पड़े। राहुल ने कहा कि अंतिम 5 महीने में अधिक वोटर जोड़े गए। एग्जिट पोल कुछ और आते थे नतीजे कुछ और आते थे। बीजेपी और चुनाव आयोग की मिली भगत है।
