मुजफ्फरनगर। वीरेंद्र वर्मा विचार मंच ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न दिए जाने की मांग उठाई। राष्ट्रपति के नाम जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी को ज्ञापन दिया। मंच के अध्यक्ष देवी सिंह ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह देश के दलित, मजदूर और किसानों के हक की लड़ाई जीवन भर लड़ते रहे। किसानों और मजदूरों के लिए जन कल्याणकारी योजनाओं को लागू करवाने में विशेष भूमिका अदा की। ऐसे में उन्हें भारत रत्न दिया जाए। इस मौके पर उमादत्त शर्मा, आनंद प्रकाश, ब्रजवीर सिंह, यशपाल सिंह, सुंदर पाल सिंह, मनोज, संजीव मलिक मौजूद रहे।
