भारतीय एथलीटों की 17 सदस्यीय टीम बुधवार को शुरू हुए विश्व खेल 2025 के 12वें संस्करण की पांच खेलों की 23 पदक स्पर्धाओं में हिस्सा ले रहे हैं। इस बार वर्ल्ड गेम्स में 34 खेलों और 60 विधाओं में 253 पदक स्पर्धाएं होंगी।

पॉवरबोटिंग और चीयरलीडिंग को पहली बार इस प्रतियोगिता में शामिल किया गया है।

भारत इनमें से कुल पांच खेलों तीरंदाजी, बिलियर्डस, रैकेटबॉल, रोलर स्पोट्र्स या स्केटिंग और वुशू में 23 पदक स्पर्धाओं में हिस्सा लेगा।

भारत के तीरंदाजी दल में अभिषेक वर्मा और परनीत कौर, स्पीडस्केटर वेलकुमार आनंद कुमार और आर्यनपाल सिंह घुमन, तथा वुशू एथलीट नाओरेम रोशिबिना देवी,  मधुरा धमनगांवकर शामिल हैं। भारत मिश्रित टीम कंपाउंड स्पर्धा में भी भाग लेगा, जो कि लॉस एंजेलिस ओलंपिक 2028 में भी शामिल होगी। 

भारतीय एथलीटों के लिए विश्व खेल 2025 का कार्यक्रम इस प्रकार है:-

तीरंदाजी : पुरुष और महिला कंपाउंड सात से नौ अगस्त किंगलॉन्ग लेक पार्क में।

तीरंदाजी : मिश्रित टीम आठ अगस्त किंगलॉन्ग लेक पार्क में।

बिलियर्डस : मिश्रित हेबॉल 10 से 14 अगस्त सिविल एविएशन फ्लाइट यूनिवर्सिटी ऑफ चाइना टिएंफू कैंपस जिमनेशियम में।

बिलियर्डस : पुरुष स्नूकर 10 से 14 अगस्त सिविल एविएशन फ्लाइट यूनिवर्सिटी ऑफ चाइना टिएंफू कैंपस जिमनेशियम।

बिलियर्डस : महिला स्नूकर 10 से 13 अगस्त सिविल एविएशन फ्लाइट यूनिवर्सिटी ऑफ चाइना टिएंफू कैंपस जिमनेशियम।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights