प्रयागराज। जिला कचहरी में शुक्रवार की शाम जिला अधिवक्ता संघ चुनाव में जमकर बवाल हुआ। इस दौरान कुछ लोग मतपेटिका लेकर मौके से भाग गए। काफी देर बाद मतपेटिका पास के भवन में मिली। जिसे तोड़ कर मतपत्र भी बाहर फेंक दिए गए थे। निर्वाचन अधिकारी ने चुनाव निरस्त करने की घोषणा कर दी। इसकी जानकारी होने पर वकीलों ने हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने किसी तरह स्थिति पर काबू पाया। देर रात तक कचहरी परिसर में वकील डटे रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights