देहरादून, 07 फरवरी । देहरादून स्थित एडिफाई वर्ल्ड स्कूल के 150 विद्यार्थियों ने शनिवार को परेड ग्राउंड में आयोजित ‘उत्तरायणी कौथिग’ (मेला) का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने उत्तराखंड की लोक कला, परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को करीब से जाना।
मेले में छात्रों ने विभिन्न सांस्कृतिक स्टालों का दौरा किया और रिंगाल, तांबे के पारंपरिक बर्तन, ऊनी वस्त्रों और हस्तशिल्प की प्रदर्शनी का अध्ययन किया। विद्यार्थियों ने उत्तराखंड के प्रसिद्ध छोलिया नृत्य का आनंद लिया और पारंपरिक लोक गीतों के माध्यम से पहाड़ी जीवन शैली की बारीकियां सीखी। छात्रों ने घुघुती, मंडुए की रोटी और स्थानीय ऑर्गेनिक उत्पादों के बारे में जानकारी प्राप्त की।
