दिल्ली पुलिस ने एक 59 वर्षीय व्यक्ति को जासूसी गतिविधियों में कथित संलिप्तता के आरोप में गिरफ्तार किया है। इन गतिविधियों में एक विदेशी परमाणु वैज्ञानिक से संबंध और झारखंड के जमशेदपुर से संचालित एक फर्जी पासपोर्ट रैकेट शामिल है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आरोपी की पहचान मोहम्मद आदिल हुसैनी के रूप में हुई है और उसे सैयद आदिल हुसैन, नसीमुद्दीन और सैयद आदिल हुसैनी के नाम से भी जाना जाता है। उसे दो दिन पहले दिल्ली के सीमापुरी से गिरफ्तार किया गया था। एक पुलिस सूत्र ने बताया कि आरोपी विदेश में रहने वाले एक परमाणु वैज्ञानिक के संपर्क में था और पाकिस्तान समेत कई देशों की यात्रा कर चुका था। सूत्र ने दावा किया कि उसने जाली दस्तावेजों का इस्तेमाल करके एक संवेदनशील प्रतिष्ठान के तीन पहचान पत्र हासिल किए थे। और वह झारखंड के जमशेदपुर से संचालित एक फर्जी पासपोर्ट रैकेट से भी जुड़ा हुआ था।

अधिकारी के मुताबिक, आरोपी की पहचान मोहम्मद आदिल हुसैन के रूप में हुई है और उसे सैयद आदिल हुसैन, नसीमुद्दीन और सैयद आदिल हुसैनी नामों से भी जाना जाता है। उन्होंने बताया कि आदिल को दो दिन पहले दिल्ली के सीमापुरी से पकड़ा गया। पुलिस के एक सूत्र ने बताया कि आरोपी विदेश में रहने वाले एक परमाणु वैज्ञानिक के संपर्क में था और पाकिस्तान समेत कई देशों की यात्रा कर चुका था।

सूत्र ने दावा किया कि उसने जाली दस्तावेजों का इस्तेमाल करके एक संवेदनशील प्रतिष्ठान के तीन पहचान पत्र हासिल किए थे। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (विशेष प्रकोष्ठ) प्रमोद सिंह कुशवाह ने बताया कि आदिल जमशेदपुर के टाटा नगर का निवासी है। उन्होंने कहा, ‘‘आदिल और उसके भाई अख्तर हुसैनी पर अन्य देशों को संवेदनशील जानकारी मुहैया कराने और जाली दस्तावेजों का इस्तेमाल कर कई भारतीय पासपोर्ट हासिल करने का संदेह है।’’ पूरा नेटवर्क कथित तौर पर जमशेदपुर से संचालित हो रहा था, जहां जाली दस्तावेज की मदद से फर्जी पहचान पत्र और पासपोर्ट तैयार किए जा रहे थे।

कुशवाह ने बताया कि तलाशी के दौरान पुलिस ने आदिल के कब्जे से एक असली और दो जाली पासपोर्ट जब्त किए। उन्होंने बताया कि आदिल को 26 अक्टूबर को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 61(2) (आपराधिक षड्यंत्र), 318 (धोखाधड़ी), 338 (मूल्यवान प्रतिभूति, वसीयत आदि की जालसाजी) और 340 (जाली दस्तावेज या इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड बनाना और उसे असली के रूप में इस्तेमाल करना) के तहत दर्ज मामले में गिरफ्तार किया गया था।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मुंबई पुलिस ने आदिल के भाई अख्तर को भी गिरफ्तार किया है, जिसने कई खाड़ी देशों की यात्रा की थी और कथित तौर पर जाली दस्तावेज का इस्तेमाल करके एक गोपनीय केंद्र के तीन पहचान पत्र प्राप्त किए थे। मामले में जांच कर रही टीम यह भी पता लगा रही है कि इस नेटवर्क के माध्यम से कितने लोगों को नकली पासपोर्ट जारी किए गए थे। कुशवाह ने बताया कि आदिल को अदालत में पेश किया गया, जिसने उसे आगे की पूछताछ के लिए सात दिन की पुलिस हिरासत में भेजने की अनुमति दे दी।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights