अमेरिका के टेक्सास में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जहां वॉशिंग मशीन को लेकर हुए मामूली विवाद के बाद एक 50 वर्षीय भारतीय मूल के मोटल मैनेजर की उसकी पत्नी और बेटे के सामने बेरहमी से हत्या कर दी गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उस पर हत्या का आरोप लगाया गया है।

क्या था पूरा मामला?

यह घटना बुधवार सुबह डलास के डाउनटाउन सूट्स मोटल में हुई। कर्नाटक के मूल निवासी चंद्र मौली ‘बॉब’ नागमल्लैया की उनके 37 वर्षीय सहकर्मी योर्डानिस कोबोस-मार्टिनेज ने हत्या कर दी।

पुलिस के अनुसार विवाद एक खराब वॉशिंग मशीन को लेकर शुरू हुआ था। जब नागमल्लैया ने कोबोस-मार्टिनेज से सीधे बात करने के बजाय किसी दूसरे व्यक्ति से बात की तो आरोपी गुस्से में आ गया। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि गुस्से में आए कोबोस-मार्टिनेज ने चाकू निकाला और नागमल्लैया पर हमला कर दिया।

https://platform.twitter.com/embed/Tweet.html?creatorScreenName=punjabkesari&dnt=false&embedId=twitter-widget-0&features=eyJ0ZndfdGltZWxpbmVfbGlzdCI6eyJidWNrZXQiOltdLCJ2ZXJzaW9uIjpudWxsfSwidGZ3X2ZvbGxvd2VyX2NvdW50X3N1bnNldCI6eyJidWNrZXQiOnRydWUsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfdHdlZXRfZWRpdF9iYWNrZW5kIjp7ImJ1Y2tldCI6Im9uIiwidmVyc2lvbiI6bnVsbH0sInRmd19yZWZzcmNfc2Vzc2lvbiI6eyJidWNrZXQiOiJvbiIsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfZm9zbnJfc29mdF9pbnRlcnZlbnRpb25zX2VuYWJsZWQiOnsiYnVja2V0Ijoib24iLCJ2ZXJzaW9uIjpudWxsfSwidGZ3X21peGVkX21lZGlhXzE1ODk3Ijp7ImJ1Y2tldCI6InRyZWF0bWVudCIsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfZXhwZXJpbWVudHNfY29va2llX2V4cGlyYXRpb24iOnsiYnVja2V0IjoxMjA5NjAwLCJ2ZXJzaW9uIjpudWxsfSwidGZ3X3Nob3dfYmlyZHdhdGNoX3Bpdm90c19lbmFibGVkIjp7ImJ1Y2tldCI6Im9uIiwidmVyc2lvbiI6bnVsbH0sInRmd19kdXBsaWNhdGVfc2NyaWJlc190b19zZXR0aW5ncyI6eyJidWNrZXQiOiJvbiIsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfdXNlX3Byb2ZpbGVfaW1hZ2Vfc2hhcGVfZW5hYmxlZCI6eyJidWNrZXQiOiJvbiIsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfdmlkZW9faGxzX2R5bmFtaWNfbWFuaWZlc3RzXzE1MDgyIjp7ImJ1Y2tldCI6InRydWVfYml0cmF0ZSIsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfbGVnYWN5X3RpbWVsaW5lX3N1bnNldCI6eyJidWNrZXQiOnRydWUsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfdHdlZXRfZWRpdF9mcm9udGVuZCI6eyJidWNrZXQiOiJvbiIsInZlcnNpb24iOm51bGx9fQ%3D%3D&frame=false&hideCard=false&hideThread=false&id=1966335835722362950&lang=en&origin=https%3A%2F%2Fwww.punjabkesari.in%2Finternational%2Fnews%2Fbrutal-murder-in-texas-indian-motel-manager-killed-in-front-of-his-wife-and-son-2211262&sessionId=be9e2894f3440cdbdbdd9b1b275e717863b598b5&siteScreenName=punjabkesari&theme=light&widgetsVersion=2615f7e52b7e0%3A1702314776716&width=550px

पत्नी और बेटे के सामने हुआ हमला

विवाद के बाद जब नागमल्लैया अपनी जान बचाने के लिए मोटल के ऑफिस की ओर भागे जहां उनकी पत्नी और 18 वर्षीय बेटा मौजूद थे तो आरोपी ने उनका पीछा किया। पत्नी और बेटे के बीचबचाव करने के बावजूद आरोपी ने नागमल्लैया पर हमला कर दिया जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड

आरोपी कोबोस-मार्टिनेज का ह्यूस्टन में पहले भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है जिसमें वाहन चोरी और हमले के आरोप शामिल हैं। उसे बिना जमानत के हिरासत में रखा गया है। अगर वह दोषी पाया जाता है तो उसे बिना पैरोल के आजीवन कारावास या मृत्युदंड की सजा हो सकती है।

भारतीय दूतावास ने दी जानकारी

ह्यूस्टन स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने इस दुखद घटना पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर बताया कि वे परिवार के संपर्क में हैं और हर संभव मदद दे रहे हैं। दूतावास ने यह भी पुष्टि की कि आरोपी डलास पुलिस की हिरासत में है और वे मामले पर बारीकी से नजर बनाए हुए हैं।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights