लेह जाने वाला इंडिगो का एक विमान बृहस्पतिवार सुबह तकनीकी समस्या के कारण राष्ट्रीय राजधानी लौट आया। एक सूत्र ने यह जानकारी दी।

उड़ान पर नजर रखने वाली वेबसाइट फ्लाइटराडार24.कॉम पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, दिल्ली से लेह जाने वाली उड़ान 6ई2006 का परिचालन करने वाला ए320 विमान दो घंटे से अधिक समय तक आसामान में रहने के बाद राष्ट्रीय राजधानी लौट आया। सूत्र ने कहा कि तकनीकी समस्या के कारण विमान दिल्ली लौट आया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights