उन्नाव में लव जिहाद का मामला सामने आया है। जिसमें हिंदू लड़के के दोस्त ने उस युवती पर हमला कर दिया। जिसको उसने राखी बांधी थी। घर में अकेला पाकर युवक ने जबरदस्ती करने की कोशिश की। विरोध किया तो उस पर चाकू से हमला कर दिया। घटना के समय युवती घर में अकेली थी। बचाव करने में युवती की उंगलियां भी कट गई। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मिली तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।‌ मामला सदर कोतवाली क्षेत्र का है।

उन्नाव के सदर कोतवाली अंतर्गत अनवर नगर निवासी सपात उर्फ बबलू की दोस्ती हिंदू लड़के से थी। वह उसके घर भी आने जाने लगा। इस बीच रक्षाबंधन आदि में युवती सपात को राखी भी बन चुकी है। बीते शनिवार को युवती की मां और बहन रिश्तेदारी में गई थी। घर में अकेली पाकर सफात मौके पर पहुंचा और युवती से जबरदस्ती करने लगा।‌ विरोध करने पर सपात ने चाकू से हमला कर दिया। जिससे उसकी उंगलियां भी कट गई। जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया

क्या कहते हैं भाजपा नेता विमल द्विवेदी?

भाजपा नेता विमल द्विवेदी ने बताया कि जिस युवती ने सफात को राखी बांधी। उसी पर चाकू से हमला कर उसकी उंगलियां काट दी। गलत नीयत से घर में घुसकर जबरदस्ती करने का प्रयास किया। गले और चेहरे पर चोटें भी आई हैं। उन्होंने पुलिस के उच्चाधिकारियों से मांग की आरोपी को ऐसी सजा दी जाए कि भविष्य में कोई इस प्रकार की घटना ना कर सके। योगी सरकार में अभी भी लोग इस तरह का साहस कर सकते हैं ऐसे लोगों के खिलाफ उन्नाव पुलिस सख्त कार्रवाई करें। ‌

क्या कहते हैं सदर कोतवाली प्रभारी?

घटना की जानकारी मिलने पर सदर कोतवाली प्रभारी अस्पताल पहुंच गए और उन्होंने युवती से बातचीत की। उन्होंने बताया कि मिली तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया। आरोपी की तलाश की जा रही है। शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights