नई दिल्ली/लेह: लद्दाख में भारत-चीन के बीच वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर गश्त का नेतृत्व कर रहे भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के 33 साल के एक अधिकारी की गहरी खाई में गिरने से मृत्यु हो गयी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सहायक कमांडेंट टीकम सिंह नेगी दो अप्रैल को एलएसी पर लद्दाख सेक्टर में ड्यूटी के दौरान मारे गये।

आईटीबीपी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा, आईटीबीपी अपनी 24वीं बटालियान के बहादुर एसी/जीडी टीकम सिंह नेगी को सलाम करता है जिन्होंने दो अप्रैल, 2023 को लद्दाख में सेवा देते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया।” अधिकारी 2021 से इस मोर्चे पर तैनात थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights