उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की गोमतीनगर थाना पुलिस ने मंगलवार को रियल एस्टेट कंपनी अंसल समूह पर धोखाधड़ी, विश्वासघात, आपराधिक साजिश, संगठित अपराध समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है।

पुलिस ने मंगलवार की रात यह जानकारी दी। यह प्राथमिकी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा अधिकारियों को निर्देश दिए जाने के एक दिन बाद दर्ज की गयी है। मंगलवार शाम लखनऊ के गोमती नगर पुलिस थाने में दर्ज की गई प्राथमिकी में ‘अंसल प्रॉपर्टीज एंड इंफ्रा लिमिटेड’ के प्रवर्तक, प्रणव अंसल, सुशील अंसल, सुनील कुमार गुप्ता, फ्रेन्सिटी पत्रिका एटकिंसन और विनय कुमार सिंह (निदेशक) के नाम शामिल हैं।

इनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 316(5) (आपराधिक विश्वासघात), 318(4) (धोखाधड़ी), 338 (मूल्यवान सुरक्षा, वसीयत आदि की जालसाजी), 336(3)(धोखाधड़ी के लिए जालसाजी), 340(2) (जाली दस्तावेज को असली के रूप में उपयोग करना), 61(2)(आपराधिक साजिश), 352 (शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान) आदि संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच प्राथमिकता पर की जाएगी। इससे पहले मुख्यमंत्री ने मंगलवार को विधानसभा में बजट पर चर्चा के दौरान अंसल समूह के मामले पर समाजवादी पार्टी को जमकर आड़े हाथों लिया।

उन्होंने कहा, ‘‘अंसल ने एक भी खरीदार के साथ धोखा किया तो उसकी सारी संपत्ति जब्त कर लेंगे। दोषियों को पाताल से भी खोज कर लाएंगे और उन्हें सजा दिलाएंगे।’’ योगी ने कहा, ‘‘अंसल समूह सपा की ही उपज थी। सपा के समय ही अंसल की अवैध मांगों को पूरा किया गया और निवेशकों एवं घर खरीदारों के साथ धोखा किया गया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के खैरीघाट थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम तेंदुए के हमले में सात वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। बच्ची को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर किया गया है। पुलिस और स्थानीय सूत्रों के अनुसार, खैरीघाट थाना क्षेत्र के बाजपुरवा गांव में शाम करीब पांच बजे आफरीन (7), पुत्री तसव्वर, अपने घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान झाड़ियों से निकले तेंदुए ने अचानक उस पर हमला कर दिया। बच्ची अस्पताल में भर्ती बच्ची की चीख सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और शोर मचाते हुए लाठी-डंडों के साथ तेंदुए की ओर बढ़े, जिसके बाद जंगली जानवर वहां से भाग गया। ग्रामीणों ने घायल बच्ची को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार किया। सीएचसी शिवपुर के चिकित्सक डॉ. विकास सिंह ने बताया कि बच्ची गंभीर हालत में अस्पताल लाई गई थी। उसकी स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया गया, जहां उसका इलाज जारी है। गांव में दहशत का माहौल घटना की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई। वन क्षेत्राधिकारी पीयूष गुप्ता ने बताया कि टीम द्वारा क्षेत्र में जांच की जा रही है। रात का समय होने के कारण तेंदुए के स्पष्ट पगचिह्न नहीं मिल सके हैं, लेकिन इलाके में गश्त बढ़ा दी गई है और आसपास के जंगल व झाड़ियों की निगरानी की जा रही है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने और नियमित गश्त कराने की मांग की है। वन विभाग ने लोगों से बच्चों को अकेले बाहर न भेजने और शाम के समय विशेष सतकर्ता बरतने की अपील की है।

Verified by MonsterInsights