सिंगर और रैपर हनी सिंह विवादों में फंसते नजर आ रहे हैं। दरअसल, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो विवेक रमन नाम के एक व्यक्ति ने मुंबई के बीकेसी पुलिस स्टेशन में हनी सिंह के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है। विवेक का कहना है कि हनी सिंह और उसके साथियों ने पहले उसे किडनैप किया फिर होटल में बंदी बनाकर मार-पीट की। बता दें, विवेक ने शिकायत दर्ज कर हनी सिंह और उनके साथियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

विवेक ने अपनी शिकायत में पूरा मामला समझाते हुए बताया कि उन्होंने हाल ही में फेस्टिवीना नाम से एक इवेंट आयोजित किया था। उन्होंने इस इवेंट में हनी सिंह को परफॉर्म करने के लिए न्यौता भी दिया था। लेकिन, जब पैसों की गड़बड़ी हुई तब उन्होंने कार्यक्रम रद्द कर दिया। ये बात हनी सिंह को पसंद नहीं आई इसलिए उन्होंने अपने साथियों के साथ मिलकर आयोजक को किडनैप कराया। फिर मुंबई के सहार में स्थित होटल में बंदी बनाकर मारपीट की। स्पष्ट कर दें, इस पूरे मामले पर अभी तक हनी सिंह का कोई रिएक्शन नहीं आया है।

हनी सिंह का विवादों के साथ पुराना नाता रहा है। उनके ऊपर कई आरोप लगे हैं। पहले उनपर अपने गानों के जरिए अश्लीलता को बढ़ावा देने का आरोप लगा। फिर उनकी एक्स वाइफ शाल‍िनी तलवार ने उनपर घरेलू ह‍िंसा का मामला दर्ज कराया था और अब उनपर किडनैपिंग और मारपीट का इल्जाम लगा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights