मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को पूर्वी दिल्ली के लक्ष्मी नगर इलाके में कई छठ घाटों का उद्घाटन किया और कहा कि इस साल यह त्योहार पूरी भव्यता से मनाया जाएगा। उन्होंने विपक्षी दल आम आदमी पार्टी (आप) पर भी निशाना साधा और आरोप लगाया कि पार्टी के नेता झूठ फैला रहे हैं।

आप की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष समेत पार्टी नेताओं ने शहर में छठ की तैयारियों को लेकर भाजपा सरकार पर हमला बोला है। गुप्ता ने कहा कि इस साल छठ की सुंदरता और भव्यता ऐसी होगी जो पहले कभी नहीं देखी गई होगी।

उन्होंने कहा, ‘‘हमारे काम में खामियां निकालने के लिए (सोशल मीडिया पर) वीडियो पोस्ट करने वाले कुछ भी कह सकते हैं लेकिन हमें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता।’’ उन्होंने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी सरकार ने दिल्ली में कोई विकास कार्य किए बिना सत्ता में 11 साल बर्बाद कर दिए।

गुप्ता ने लक्ष्मी नगर विधानसभा क्षेत्र में 70 लाख रुपये से निर्मित छठ घाट का उद्घाटन करते हुए कहा, ‘‘झूठ फैलाना और प्रचार करना उनकी आदत है। लेकिन भाजपा सरकार जो वादा करती है उसे पूरा करती है। अभी तो केवल आठ महीने हुए हैं और अब भी बहुत काम किया जाना बाकी है।’’ उ

न्होंने त्योहार से जुड़ी तैयारियों का भी निरीक्षण किया और द्वारका क्षेत्र में दो छठ घाटों का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने कहा,‘‘शहर में 1500 छठ घाट तैयार किए जा रहे हैं, जबकि यमुना तट पर 17 स्थानों पर कई किलोमीटर लंबे हिस्से को उत्सव के लिए विकसित किया जा रहा है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights