अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप एक द्विपक्षीय बैठक के दौरान उस वक्‍त एकदम से बौखला उठे जब एक पत्रकार ने उनसे पूछ लिया कि रूसी राष्‍ट्रपति पुतिन से नाराजगी के बाद भी आपने उनपर क्या एक्शन लिया? इस सवाल पर ट्रंप पत्रकार पर भड़क उठे और कहा कि आपको कैसे पता कि मैंने कोई एक्शन नहीं लिया है? इतना ही नहीं ट्रंप ने पत्रकार को ये तक कह दिया कि आपको दूसरी नौकरी ढूंढ लेनी चाहिए।

ट्रंप ने पत्रकार को जवाब देते हुए कहा कि अमेरिका ने भारत पर अतिरिक्त टैरिफ लगाया है क्‍योंकि भारत ने रूस से तेल खरीदना जारी रखा है। इस टैरिफ के चलत रूस को सैकड़ों अरब डॉलर का आर्थिक नुकसान पहुंचा है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने पोलिश पत्रकार के सवाल का जवाब देते हुए आगे कहा, रूस से व्यापार करने वाले देशों के खिलाफ दूसरे और तीसरे चरण का प्रतिबंध लगाने का विचार जारी है।

#WATCH | Washington, DC | US President Donald Trump says, “… We have already done that (secondary sanctions) with regard to India, and we are doing it with regard to others… When they did what they did I thought it was a beautiful ceremony, it was very impressive, but I… pic.twitter.com/td3uzbH0VK— ANI (@ANI) September 3, 2025

चीन के विक्‍ट्री डे परेड पर भी कसा तंज

चीन के विक्ट्री डे परेड पर भी ट्रंप ने तंज कसा। उन्होंने कहा, “हम भारत के संबंध में ऐसा (अतिरिक्त टैरिफ) पहले ही कर चुके हैं और हम दूसरों के संबंध में भी ऐसा कर रहे हैं। उन्होंने जो किया, मुझे लगा कि यह एक सुंदर समारोह था, यह बहुत प्रभावशाली था, लेकिन मैं समझ गया कि वे ऐसा क्यों कर रहे थे, वे उम्मीद कर रहे थे कि मैं देख रहा हूं और मैं देख भी रहा था। उन सभी के साथ मेरे संबंध बहुत अच्छे हैं और अगले एक-दो हप्तों में हमें पता चल जाएगा कि यह कितना अच्छा है।

आपको बता दें कि अमेरिका ने भारत पर 25 फीसदा का रेसीप्रोकल टैरिफ लगाया है और रूस से नई दिल्ली के तेल आयात पर सीधे तौर पर 25 फीसदा का एक्स्ट्रा टैरिफ लगाया है। 27 अगस्त से लागू हुए इन नए उपायों ने भारतीय वस्तुओं पर टैरिफ को प्रभावी रूप से दोगुना कर दिया है, जिससे कुल शुल्क 50 फीसदी हो गया है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights