राजधानी लखनऊ से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक 14 साल की किशोरी की लाश मिली है। उसकी लाश ठाकुरगंज स्थित बालागंज रेलवे कॉलोनी में रहने वाले रिटायर्ड अधिकारी के घर से मिली है। लड़की की मौत के बाद उसके परिजन पहुंचे और उन्होंने देखा कि नाबालिग का शव एक कमरे में बिस्तर पर पड़ा था। जिसके बाद परिजनों ने कई गंभीर आरोप लगाए है।

अब जानिए पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक, ठाकुरगंज स्थित बालागंज रेलवे कॉलोनी में रिटायर्ड रेलवे अधिकारी प्रहलाद अग्रवाल के घर पर लड़की की लाश मिली है। मृतका उनके घर पर पिछले 6 महीने से काम करती थी और वहां पर ही रहती थी। किशोरी की मौत के बाद उसके परिवार वालों को फोन किया गया और उसकी मौत की जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि उनकी बेटी ने जान दे दी है। मृतका सीतापुर की रहने वाली थी। सूचना मिलने पर उसके परिजन वहां आए।

परिजनों ने लगाए ये आरोप        
बताया जा रहा है कि जब पीड़ित परिजन मौके पर पहुंचे तो देखा कि उनकी बेटी की लाश बिस्तर पर है। पीड़ित परिवार ने अधिकारी के बेटे राघव अग्रवाल पर सनसनीखेज आरोप लगाया है। उनका कहना है कि अधिकारी का बेटा उनकी बेटी पर गलत नजर रखता था और वह उसे परेशान करता था। उन्होंने कहा कि उसने बेटी के साथ रेप करने की कोशिश की और जब वो असफल हो गया तो उसके बाद हत्या कर दी। आरोप है कि घटना के बाद आरोपी की मां घर का ताला लगाकर फरार भी हो गई।

हाथ-पैर पर बांधने के मिले निशान
मृतका के पिता का कहना है कि उनकी बेटी का मर्डर किया गया है, उसने सुसाइड नहीं किया। पीड़ित पिता ने बताया कि  बेटी के हाथ-पैर पर बांधने के निशान थे। गले पर कसाव के निशान थे। जानकारी के मुताबिक, किशोरी के पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हैंगिग बताया गया है। मगर मृतका का विसरा जांच के लिए सुरक्षित रख लिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights