सहारनपुर(मनीष अग्रवाल)। उत्तर प्रदेश शासन एवं परिवहन आयुक्त कार्यालय द्वारा प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में जनपद सहारनपुर मे मनाये जा रहे राष्ट्रीय सडक सुरक्षा माह, जनवरी, 2025 के अन्तिम दिवस पर शुक्रवार को एक भव्य समापन समारोह का आयोजन संयुक्त रूप से परिवहन विभाग एवं पुलिस विभाग के सहयोग से देवभूमि ग्रुप आफ इन्सिटिट्शन सहारनपुर के प्रांगण में सम्पन्न कराया गया। उक्त कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं द्वारा सभा में उपस्थित छात्र-छात्राओं को सडक सुरक्षा एवं यातायात नियमों के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा करते हुए यातयात नियमों का पालन करने हेतु प्रेरित किया गया एवं सडक सुरक्षा शपथ ग्रहण करायी गयी। इसी क्रम में सडक सुरक्षा के सम्बन्ध में आयोजित की गयी प्रतियोगिताओं यथा चित्रकला, पेन्टिंग, स्लोगन आदि में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार राशि का वितरण कराया गया। जिससे आम जनमानस में सडक सुरक्षा एवं यातायात नियमों का पालन करने हेतु प्रेरित किया जा सके।

उक्त समापन समारोह में परिवहन विभाग से देवमणि भारतीय, सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) विजय कुमार सिंह, सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) एम०पी० सिंह, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) सहारनपुर वी०वी० शुक्ला, यात्री / मालकर अधिकारी सहारनपुर एवं यातायात पुलिस विभाग से अमित तोमर टी०एस०आई०, लोकेश कुमार टी०एस०आई० व दीपक राज डायरेक्टर देवभूमि ग्रुप आफ इन्सिटिट्शन व इन्सिटिट्शन के छात्र-छात्राओं के साथ-साथ स्कूल के शिक्षक एवं प्रवर्तन सिपाही व वाहन व्यवसायी शामिल रहें।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights