सहारनपुर /थाना रामपुर मनिहारन पुलिस द्वारा मोटरसाईकिल चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए 01 वाहन चोरी का अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी गई मोटरसाईकिल बरामद ।आज दिनांक 11.12.2023 को वादी जसबन्त पुत्र ब्रह्मसिह नि० ग्राम मोहनपुर गाडा थाना रामपुर मनि० जिला सहारनपुर द्वारा थाने पर लिखित सूचना दी गई कि दिनांक 09.12.2023 को मेरी बड़ी बेटी की दिन की शादी थी। मैने अपनी स्प्लैण्डर मोटर साइकिल नं0 यूपी 11 एबी 9214 जगदीश पुत्र नथ्लू नि०ग्राम मोहनपुर गाडा थाना रामपुर मनि0 के खाली प्लॉट में खड़ी कर दी थी। जब मै मोटरसाईकिल लेने गया तो वहां पर मोटर साइकिल मिली जो अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ली गयी है। सूचना पर थाना रामपुर मनिहारन पर मामला दर्ज बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर के निर्देशन मे वाहन चोरी की घटनाओं की रोकथाम व वाहन चोरी के अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा अभियान के क्रम मे, पुलिस अधीक्षक नगर सहारनपुर व क्षेत्राधिकारी नकुड के निर्देशन मे तथा थाना प्रभारी श्री नरेन्द्र कुमार शर्मा के कुशल नेतृत्व मे थाना रामपुर मनिहारन पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर चुन्हैटी अन्डरपास दिल्ली रोड से अभियुक्तगण अमन पुत्र महेन्द्र व सुमित पुत्र ज्ञानसिह नि०गण मोहनपुर गाडा थाना रामपुर मनिहारान जनपद सहारनपुर को चोरी की मो0सा0 स्पैलण्डर न० यूपी 11 एबी 9214 इंजिन नं0 HA10EAAHF89998, चैसिस नं0 MBLHA10EJAHF52246 के साथ गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही हेतू मा0 न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

पूछताछ करने पर अभियुक्तगण अमन व सुमित उपरोक्त ने बताया कि दिनांक 09.12.2023 हम लोगो ने अपने गांव मे ही शादी समारोह मे रात्रि मे खाली प्लाट से मो0सा0 स्पैलण्डर न० यूपी 11 एबी 9214 चोरी कर ली थी जिसे हम दोनो मिलकर आज बेचने जा रहे थे कि पुलिस ने हम लोगो को मो०सा० सहित पकड लिया।

 

गिरफ्तार करने वाली पुलिस पार्टी में रहे,

 

1. उप0निरी० नितिन कुमार थाना रामपुर मनिहारन सहारनपुर

2. उप० निरी० अमित कुमार थाना रामपुर मनिहारन सहारनपुर

3. का0 रवि कुमार थाना रामपुर मनिहारन सहारनपुर

4. का0 अनुज थाना रामपुर मनिहारन सहारनपुर

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights