शहर के गांव कल्लरपुर कछोली में स्थित श्री महाकाल बटुक भैरव बाबा एवं शनिदेव सिद्ध पीठ मंदिर में रात भर काल भैरव का गुणगान चलता रहा। भैरव बाबा के जागरण में हजारों श्रद्धालु मौजूद रहे। जागरण के दौरान आयी सुंदर-सुंदर झांकिया आकर्षण का केंद्र बनी रही। रात्रि 12:00 काल भैरव जी का मदिरा से रुद्राभिषेक किया गया। देर रात्रि में काल भैरव जी का विशाल यज्ञ किया गया जिसमें श्रद्धालुओं ने आहुति देकर धर्म लाभ उठाया।

कल्लरपुर में स्थिति सिद्ध पीठ मन्दिर में देर रात्रि तक प्रसाद चढ़ाने के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। रात्रि करीब 9 बजे मां भगवती और बटुक भैरव बाबा के पूजन के बाद जागरण का शुभारंभ किया गया। बढ़ी श्रद्धा वह भक्ति भाव से काल भैरव जी की ज्योत को प्रज्वलित किया गया। कलाकारों के द्वारा काल भैरव जी के सुंदर-सुंदर भजन प्रस्तुत किए गए। जागरण के बीच में बटुक भैरव बाबा शिव शंकर राधा कृष्ण बजरंगबली कान्हा जी आदि विभिन्न झांकियां भक्तों के बीच आकर्षण का केंद्र बनी रही। श्रद्धालुओं के द्वारा रात्रि 12:00 बजे काल भैरव जी का मदिरा से रुद्राभिषेक किया गया। इसके बाद भैरव बाबा का विशाल यह किया गया जो सुबह 6:00 बजे पूर्ण आहुति के साथ संपूर्ण हुआ। इसके बाद भैरव बाबा की विशाल आरती की गई और प्रसाद का वितरण किया गया। बुधवार देर शाम तक विशाल भंडारे का आयोजन चला रहा। भंडारे में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद चखा। इस दौरान मंदिर के महंत ठाकुर नकली सिंह, रामकुमार पुंडीर, अमित पुंडीर, सोमेश प्रकाश, पंडित श्रवण, शर्मा पंडित कुलदीप कुमार, हरपाल सिंह चौहान कमल राणा, पवन पांचाल, कुलदीप सिंह, भूमेश कुमार, लोकेंद्र कुमार, सुमित कुमार, अंकित पुंडीर, राजकुमार पुंडीर, सुनील भगत जी, अमित गोयल, पवन सैनी, अमन राणा, सोनू कुमार, संजू कुमार, धर्मवीर, रामबीर, जयभगवान, कमल राणा, शांति देवी, उषा रानी, दीपिका, सोनिया, पूजा, रजनी, नीलम, रजत कुमार, नीरज कुमार आदि मौजूद रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights