उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में राज्य स्तर पर चिन्हित भू माफिया अनुपम दुबे के खिलाफ जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की।‌ जिसकी 10 संपत्तियों को पुलिस कुर्क कर रही है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 9 संपत्तियों को कुर्क कर लिया गया है। एक संपत्ति बाकी है। जिसकी कीमत 10 करोड़ से अधिक है। इसके पहले भी जिला प्रशासन ने अनुपम दुबे के आलीशान होटल को गिरा चुकी है।

एसपी विकास कुमार ने बताया कि अनुपम दुबे के ऊपर 63 मुकदमे दर्ज हैं। कई मुकदमे न्यायालय में विचाराधीन है। जबकि कई मुकदमों में विवेचना चल रही है।क्षइसी क्रम में मऊ दरवाजा थाना में दर्ज गैंगस्टर के मुकदमे के अंतर्गत कुर्की की कार्रवाई चल रही है। माफिया और उसके परिवार की संपत्ति की कुर्की प्रशासन पहले से ही कर रही है। अब तक लगभग 100 करोड रुपए की संपत्ति को कुर्क किया है।

एसपी ने बताया कि आज की कार्रवाई में 10 अचल संपत्तियों की कुर्की की जा रही है। जिसकी कीमत लगभग 10 करोड़ 60 लाख रुपए है।‌ आज के दिन 9 प्रॉपर्टी कुर्क हो चुकी है। एक और प्रॉपर्टी बची हुई है। जिसे कुर्क किया जाना है।

पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने बताया कि गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत ऐसी संपत्ति जिन्हें अपराध की दुनिया से अर्जित की गई हो के विषय में पुलिस जानकारी करती है। पुलिस ऐसे धन का पता कर उसे कुर्क कराती है। जो भी व्यक्ति अपराध करके धन अर्जित करेगा। उसकी संपत्ति इसी प्रकार से कुर्क की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights