झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने गुरुवार को पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी बिमल लाकड़ा से मुलाकात की, जिनका रांची के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। राजभवन के आधिकारिक बयान के अनुसार, राज्यपाल ने अस्पताल का दौरा किया और लाकड़ा की प्रगति के बारे में डॉक्टरों से बात की तथा उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

गंगवार ने कहा, ‘‘लाकड़ा ने हॉकी के क्षेत्र में देश के साथ-साथ राज्य का भी नाम रोशन किया है। पूरा राज्य उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंतित है और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहा है।’’

सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार, 45 वर्षीय लकड़ा 30 जून को सिमडेगा जिले में अपने पैतृक घर के पास खेत में बेहोशी की हालत में पाए गए थे। उन्हें सिमडेगा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया जहां सीटी स्कैन से पता चला कि उनके सिर में खून का थक्का जमा है।

इसके बाद उन्हें रांची के एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया।

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार को स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी को लाकड़ा को सभी चिकित्सा सुविधाएं सुनिश्चित करने का निर्देश दिया था।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights