मेघालय में हनीमून के दौरान इंदौर के पर्यटक राजा रघुवंशी की हत्या में कथित रूप से उसकी पत्नी शामिल थी, जिसने भाड़े के हत्यारे बुलाए थे। इस मामले में तीन राज्यों का नाम जुड़ गया है और मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। राजा की पत्नी सोनम को भी पुलिस ने उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से गिरफ्तार किया है। पुलिस सोनम को अपने साथ ले जा रही है। बताया जा रहा है कि इस दौरान सोनम ने पुलिस से कोई बातचीत नहीं की और न ही खाना खाया।

मेरे सिर में दर्द हो रहा हैः सोनम 
बता दें कि सोनम रघुवंशी को उत्तर प्रदेश से बिहार और फिर कोलकाता होते हुए गुवाहाटी-शिलांग लेकर जा रहे है। इस दौरान सोनम ने पूरे रास्ते कोई बातचीत नहीं की। पूछे जाने पर सिर्फ इतना ही कहती रही कि मेरे सिर में दर्द हो रहा है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, जब उसे खाने को कहा गया, तो उसने साफ मना कर दिया। बार-बार पूछने पर भी उसने कुछ नहीं खाया। सोनम ने यह भी कहा कि उसे तेज सिरदर्द है और वह सो नहीं पा रही। उसने पुलिस से कोई भी बात नहीं की।

फोन पर ही बनी पूरी मर्डर की सारी प्लानिंग 
जानकारी के मुताबिक, पुलिस जांच में अब तक सामने आया कि राजा के हत्याकांड में सोनम की भूमिका सबसे अहम है। सोनम ने अपने प्रेमी राज कुशवाहा के साथ मिलकर अपने पति की हत्या की पूरी योजना बनाई थी। यह एक सोची समझी साजिश थी और पहले से ही पूरा प्लान बनाया गया था। इस साजिश को अंजाम देने के लिए चार कॉन्ट्रैक्ट किलर्स को शिलांग बुलाया गया था। पुलिस के मुताबिक, हत्या की सारी प्लानिंग फोन पर ही बनाई गई। प्रेमी राज कुशवाहा कभी भी शिलांग नहीं गया था। उसने सोनम को फोन के जरिए हर निर्देश दिया। वह लगातार सोनम के संपर्क में रहा और फोन कॉल्स और चैट्स के माध्यम से हत्या की हर स्टेज को कंट्रोल करता रहा। सोनम को राज ने ही शिलांग भेजा था, जहां पहले से मौजूद कॉन्ट्रैक्ट किलर्स से मिलकर उसे मर्डर को अंजाम देना था। जो कुछ भी राज कहता था सोमन वहीं करता था। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights