राजा रघुवंशी हत्याकांड में लगातर नए-नए खुलासे हो रहे हैं। एक तरफ जहां राजा रघुवंशी की हत्या क्यों की गई, इसकी असली वजह सामने नहीं आ पाई है तो वहीं दूसरी तरफ सोनम के प्रेमी राज का एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि राजा के अंतिम संस्कार के लिए कफन लेकर खुद राज पहुंचा था।

वहीं राजा की मां ने कहा कि मैने वीडियो में देखा कि वो राज ही था। जिस हाथ से साजिश लिख रहा था, उसी हाथ से राजा के लिए सफेद शाल लेकर आया था। मुझे तब पता नहीं था, वरना मैं मुझे मार-मारकर पूछती कि तेरी हिम्मत कैसे हुई, राजा की हत्या करने की।

https://platform.twitter.com/embed/Tweet.html?creatorScreenName=https%3A%2F%2Fx.com%2FTaviJournalist&dnt=false&embedId=twitter-widget-0&features=eyJ0ZndfdGltZWxpbmVfbGlzdCI6eyJidWNrZXQiOltdLCJ2ZXJzaW9uIjpudWxsfSwidGZ3X2ZvbGxvd2VyX2NvdW50X3N1bnNldCI6eyJidWNrZXQiOnRydWUsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfdHdlZXRfZWRpdF9iYWNrZW5kIjp7ImJ1Y2tldCI6Im9uIiwidmVyc2lvbiI6bnVsbH0sInRmd19yZWZzcmNfc2Vzc2lvbiI6eyJidWNrZXQiOiJvbiIsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfZm9zbnJfc29mdF9pbnRlcnZlbnRpb25zX2VuYWJsZWQiOnsiYnVja2V0Ijoib24iLCJ2ZXJzaW9uIjpudWxsfSwidGZ3X21peGVkX21lZGlhXzE1ODk3Ijp7ImJ1Y2tldCI6InRyZWF0bWVudCIsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfZXhwZXJpbWVudHNfY29va2llX2V4cGlyYXRpb24iOnsiYnVja2V0IjoxMjA5NjAwLCJ2ZXJzaW9uIjpudWxsfSwidGZ3X3Nob3dfYmlyZHdhdGNoX3Bpdm90c19lbmFibGVkIjp7ImJ1Y2tldCI6Im9uIiwidmVyc2lvbiI6bnVsbH0sInRmd19kdXBsaWNhdGVfc2NyaWJlc190b19zZXR0aW5ncyI6eyJidWNrZXQiOiJvbiIsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfdXNlX3Byb2ZpbGVfaW1hZ2Vfc2hhcGVfZW5hYmxlZCI6eyJidWNrZXQiOiJvbiIsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfdmlkZW9faGxzX2R5bmFtaWNfbWFuaWZlc3RzXzE1MDgyIjp7ImJ1Y2tldCI6InRydWVfYml0cmF0ZSIsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfbGVnYWN5X3RpbWVsaW5lX3N1bnNldCI6eyJidWNrZXQiOnRydWUsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfdHdlZXRfZWRpdF9mcm9udGVuZCI6eyJidWNrZXQiOiJvbiIsInZlcnNpb24iOm51bGx9fQ%3D%3D&frame=false&hideCard=false&hideThread=false&id=1936336652588527707&lang=hi&origin=https%3A%2F%2Fhindi.news24online.com%2Fstate%2Fmadhya-pradesh%2Fraja-raghuvanshi-murder-case-sonan-and-raj-kushwaha-indore-house-last-rites-cctv-video%2F1230790%2F&sessionId=efc6b1a3280ad5a3b43d75b835e2beeba5367b4b&siteScreenName=news24tvchannel&theme=light&widgetsVersion=2615f7e52b7e0%3A1702314776716&width=550px

राजा की मां ने ज्योतिषी पर उठाए सवाल

राजा की मां को आज सोनम के परिवार ने जिस ज्योतिषी से शादी का कुंडली मिलान कराया था वो पत्री घर मंदिर की सफाई में मिली। इसके बाद उन्होंने ज्योतिषी एन. के. पांडे को फोन लगातार पूछा कि उन्होंने शादी की कुंडली मिलाई थी। अगर कोई मिलान सही नहीं था या उपाय था तो उन्होंने उन्हें क्यों नहीं बताया। क्या उन्होंने घर वालों को बताया था? अगर वह बताते तो उपाय हम भी कर सकते थे।

सोनम और राज को न्यायिक हिरासत में भेजा गया

सोनम और राज को आज कोर्ट के सामने पेश किया गया था। कोर्ट ने दोनों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस पर राजा रघुवंशी के भाई ने नाराजगी जताई है कि पुलिस ने उन्हें रिमांड पर क्यों नहीं लिया। हम नार्को टेस्ट की मांग करते-करते भिखारी हो गए हैं लेकिन हमारी मांग नहीं मानी जा रही है। इतने दिन में अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि मेरे भाई की हत्या क्यों की गई?

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights