एसएसपी राकेश रंजन ने रांची में पुलिस व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। हाल ही में हुए तबादलों के बाद खाली पड़े थानों में नए थाना प्रभारियों की नियुक्ति कर दी गई है।

रांची में पुलिस प्रशासन को मजबूत करने के लिए एसएसपी राकेश रंजन ने पांच थानों में नए थाना प्रभारियों की पोस्टिंग की है। इस संबंध में मंगलवार को आधिकारिक आदेश जारी किया गया। जारी आदेश के अनुसार, लव कुमार सिंह को लोअर बाजार थाना का प्रभारी बनाया गया है। वहीं अरुण कुमार महथा को धुर्वा थाना, सनोज कुमार चौधरी को कोतवाली थाना, कुनाल कुमार को कांके थाना और नितिन कुमार सिंह को डेलीमार्केट थाना की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

एसएसपी ने सभी अधिकारियों को तुरंत अपने-अपने थानों में कार्यभार संभालने का निर्देश दिया है। गौरतलब है कि एक दिन पहले ही रांची से करीब आधा दर्जन इंस्पेक्टरों का तबादला किया गया था, जिसके बाद ये नई नियुक्तियां की गई हैं।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights