सहारनपुर(मनीष अग्रवाल)।

जनवरी माह के अंत में और फरवरी माह की शुरुआत में रविदास जन्मोत्सव और शब ए बरात का पर्व आने वाला है इस संबंध में आज पार्षद दल ने नगर आयुक्त शिपु गिरी को दो अलग-अलग ज्ञापन देने का कार्य किया। 30 जनवरी को गुरु रविदास जी महाराज का जन्मोत्सव के उपलक्ष में सहारनपुर नगर के विभिन्न क्षेत्रों से भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया जाएगा और 31 तारीख को शहर के अलग-अलग इलाकों में गुरु रविदास जी महाराज के जन्मोत्सव का कार्यक्रम बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा और फरवरी माह के चार और पांच फरवरी में शब ए बरात का पर्व है इस दिन मुस्लिम समाज के लोग कब्रिस्तान में जाकर अपने बड़ों की कब्र पर इबादत करने के लिए जाते है वरिष्ठ सपा नेता और पार्षद अभिषेक टिंकू अरोड़ा ने ज्ञापन में मांग रखी रविदास जन्मोत्सव पर निकल जाने वाली यात्रा के रूट पर के रूट की सड़क की तुरंत मत करवा दी जाए सभी इलाकों में स्ट्रीट लाइट जो खराब है उन्हें तत्काल सही करवा दी जाए पेयजल आपूर्ति बिल्कुल भी बंद मत हो और जाटव नगर और अन्य इलाकों में जहां पर भी खुले नाले हैं उन नालों पर स्लैप डालने का कार्य किया जाए जिससे किसी भी प्रकार की कोई अनहोनी ना हो और पार्षद नदीम अंसारी, पार्षद फहाद सलीम व फराज अंसारी नए संयुक्त रूप से शब ए बरात के लिए प्रत्येक कब्रिस्तान की सफाई व्यवस्था हो सभी में लाइट की सुचारू रूप से व्यवस्था हो जिससे अंधेरा ना हो और पेयजल आपूर्ति का विशेष ध्यान रखा जाए क्योंकि देर रात तक प्रत्येक कब्रिस्तान में सहारनपुर नगर से के विभिन्न इलाकों से क्षेत्रवासियों का जाना रहता है और दफना वाला सरकारी कब्रिस्तान में निगम द्वारा सफाई व्यवस्था जल्द कराई जाए क्योंकि कब्रिस्तान का क्षेत्रफल काफी बड़ा है और लाइट के लिए पहले से ही प्रबंध करवाने की तैयारी कर दी जाए पार्षद नितिन जाटव और पार्षद राजीव अन्नू ने रविदास जन्मोत्सव पर गोविंद नगर क्षेत्र और जाटव नगर क्षेत्र में की के समस्याओं से संबंधित अलग-अलग पत्र सपना का कार्य क्या और सफाई व्यवस्था बेहतर तरीके से हो इस संबंध में भी एक पत्र देने का कार्य किया नगर आयुक्त द्वारा तत्काल सभी विभागों को पत्र जारी करने का आदेश दिया और कहा कि दोनों पर्वों पर किसी भी तरीके की निगम की लापरवाही ना हो सुचारू रूप से सारी व्यवस्थाओं को समय के अनुसार करवा दिया जाए इस मौके पर मनप्रीत सिंह , लकी जाटव , शुभम वर्मा , रवि यादव , सोनू , अहमद खान , रिहान अली , शब्बीर आदि लोग मौजूद रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के खैरीघाट थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम तेंदुए के हमले में सात वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। बच्ची को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर किया गया है। पुलिस और स्थानीय सूत्रों के अनुसार, खैरीघाट थाना क्षेत्र के बाजपुरवा गांव में शाम करीब पांच बजे आफरीन (7), पुत्री तसव्वर, अपने घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान झाड़ियों से निकले तेंदुए ने अचानक उस पर हमला कर दिया। बच्ची अस्पताल में भर्ती बच्ची की चीख सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और शोर मचाते हुए लाठी-डंडों के साथ तेंदुए की ओर बढ़े, जिसके बाद जंगली जानवर वहां से भाग गया। ग्रामीणों ने घायल बच्ची को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार किया। सीएचसी शिवपुर के चिकित्सक डॉ. विकास सिंह ने बताया कि बच्ची गंभीर हालत में अस्पताल लाई गई थी। उसकी स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया गया, जहां उसका इलाज जारी है। गांव में दहशत का माहौल घटना की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई। वन क्षेत्राधिकारी पीयूष गुप्ता ने बताया कि टीम द्वारा क्षेत्र में जांच की जा रही है। रात का समय होने के कारण तेंदुए के स्पष्ट पगचिह्न नहीं मिल सके हैं, लेकिन इलाके में गश्त बढ़ा दी गई है और आसपास के जंगल व झाड़ियों की निगरानी की जा रही है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने और नियमित गश्त कराने की मांग की है। वन विभाग ने लोगों से बच्चों को अकेले बाहर न भेजने और शाम के समय विशेष सतकर्ता बरतने की अपील की है।

Verified by MonsterInsights