उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कई प्रमुख नेताओं ने शनिवार को रमाबाई आंबेडकर की जयंती पर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि दी। योगी आदित्यनाथ ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘सेवा, समर्पण और त्याग की प्रतिमूर्ति, नारी चेतना की सशक्त प्रतीक माता रमाबाई आंबेडकर की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।’’

उन्होंने कहा, ‘‘शिक्षित व जागरूक समाज के निर्माण में उनका योगदान सदैव प्रेरणादायी रहेगा।’’ भाजपा की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष पंकज चौधरी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट में कहा, ‘‘महिला सशक्तिकरण की आदर्श प्रतीक एवं सामाजिक समानता की प्रबल पक्षधर माता रमाबाई आंबेडकर की जयंती पर सादर नमन।’’

चौधरी ने कहा, ‘‘सुशिक्षित एवं सक्षम समाज के निर्माण में उनका अमूल्य योगदान सदैव याद रखा जाएगा।’’ उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ खाते पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘महिला सशक्तिकरण की अग्रदूत, त्याग एवं अदम्य साहस की प्रतीक माता रमाबाई आंबेडकर जी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन!’’

मौर्य ने पोस्ट में कहा, ‘‘विपरीत परिस्थितियों में भी शिक्षा, आत्मसम्मान और सामाजिक चेतना के लिए उनका संघर्ष नारी शक्ति और दृढ़ संकल्प की एक प्रेरक मिसाल है।’’ उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने अपने ‘एक्स’ खाते पर पोस्ट में कहा, ‘‘महिला सशक्तिकरण की आदर्श प्रतीक, सामाजिक समानता व सद्भाव की प्रबल पक्षधर माता रमाबाई आंबेडकर जी की जयंती पर शत शत नमन।’’ भारत रत्न बाबा साहब डॉ भीम राव आंबेडकर की पत्नी रमाबाई का जन्म सात फरवरी 1898 को रत्नागिरी में हुआ था। अप्रैल 1906 में उनका विवाह भीम राव आंबेडकर से हुआ था।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights