उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कर्मचारियों और पेंशनरों को होली का तोहफा दिया है। उन्होंने प्रदेश के सभी कर्मचारियों की सैलरी और पेंशनरों की पेंशन फरवरी महीने में ही जारी करने आदेश दिया है। ऐसा करके उन्होंने हजारों लोगों को होली के त्योहार पर बड़ी आर्थिक राहत दी है। नोटिफिकेशन जारी करके उस पर अमल करने का निर्देश संबंधित विभागों को दिया गया है।

प्रदेश वित्त विभाग ने आदेश जारी किया

प्रदेश के वित्त विभाग की ओर जारी आदेश के अनुसार, 1 मार्च 2026 को रविवार का अवकाश है। 2 मार्च को होलिका दहन के मौके पर सार्वजनिक अवकाश है। इसलिए कर्मचारियों की सैलरी और पेंशन लेट हो सकती है। इसे देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर और राज्यपाल की स्वीकृति से सैलरी समय से पहले जारी करने का फैसला किया गया है। संबंधित विभाग को आदेश की प्रति भेजी जा रही है।

28 फरवरी को सैलरी जारी की जाएगी

वित्त विभाग के आदेश में स्पष्ट किया गया है कि राज्य कर्मचारियों, शिक्षण संस्थानों, शहरी स्थानीय निकायों, कर्मचारियों को उनका वेतन 28 फरवरी को ही दे दिया जाए। पेंशनरों को भी उनकी फरवरी माहक पेंशन का भुगतान 28 फरवरी को किया जाए। सभी जिलाधिकारियों और वरिष्ठ कोषाधिकारियों को निर्देश दिया जाता है कि सरकारी आदेश का पालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि कर्मचारियों और पेंशनरों को त्योहार पर असुविधा न हो।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights